उन्नाव22अक्टूबर25*दोस्तीनगर बाईपास पर 34 करोड़ रुपये खर्च कर बनी सड़क मात्र 10 दिन में ही उखड़ गई।
उन्नाव*दोस्तीनगर बाईपास पर 34 करोड़ रुपये खर्च कर बनी सड़क मात्र 10 दिन में ही उखड़ गई। 9.5 किमी लंबी यह सड़क कई जगह धंस गई है और गिट्टियां बाहर आ गई हैं। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) प्रांतीय खंड ने इस सड़क का निर्माण मेरठ की कार्यदायी संस्था के माध्यम से कराया था। निर्माण 2016 में शुरू होकर अगस्त 2025 में पूरा हुआ, जिसे दशहरा मेला के दौरान 6 अक्टूबर को वाहनों के लिए खोला गया था। भारी वाहनों के गुजरने से कुछ ही दिनों में सड़क की परतें उखड़ने लगीं। बुधवार को हुई दिशा समिति की बैठक में मुद्दा गर्माया, जिसमें जनप्रतिनिधियों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए अधिशासी अभियंता को फटकार लगाई और जिलाधिकारी से जांच कराने की मांग की गई है

More Stories
आगरा UP26 june 26* : सोलर लोन पास कराने के नाम पर 52 हजार की रिश्वत मांगने वाला PNB मैनेजर आगरा से गिरफ्तार, CBI ने 30 हजार लेते रंगे हाथ दबोचा
लखनऊ २६ जून २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
हिसार २६ जून २०२६ * *हिसार को मिली नई नगर निगम आयुक्त, सी. जयाश्रद्धा को मिली तीन अहम जिम्मेदारियां*