उन्नाव21अक्टूबर*अधिवक्ताओं ने कई सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा*
*उन्नाव-* अधिवक्ताओं की हत्या व उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर बार काउंसिल आफ उ0प्र0 के आहवान पर आज अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री उ0प्र0 को विभिन्न मांगो को लेकर ज्ञापन दिया।
बुधवार को शाहजहांपुर जनपद में अधिवक्ता भूपेन्द्र सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गयी इसके अलावा प्रदेश के अन्य जनपदो में अधिवक्ताओं की हत्या व उत्पीड़न के मामले को लेकर बैठक हुयी बैठक को सम्बोधित करते हुये बार अध्यक्ष श्री राम शंकर सिंह यादव ने कहा कि शाहजहांपुर की घटना का मुकदमा फास्ट टैªक कोर्ट में चलाया जाय और दोषियों को कड़ी सजा दी जाय। मृतक अधिवक्ता के परिजनो को सरकार द्वारा 50 लाख रूपये की आर्थिक सहायता व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाय। वरिष्ठ उपाध्यक्ष मो0फजल करीम ने कहा कि अधिवक्ता समाज पर लगातार हमले व उनकी हत्या हो रही है इसको लेकर सरकार को गम्भीरता से विचार करना चाहिए उन्होने ने शाहजहांपुर की घटना का जिक्र करते हुये कहा इससे अधिवक्ताओं में बड़ा रोष है और पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाय और बार काउंसिल आफ उ0प्र0 से अधिवक्ताओं के संरक्षण हेतु एडवोकेट प्रोटक्शन एक्ट जल्द से जल्द लागू किया जाय। इसके बाद अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मण्डल जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार से मिला और उन्हे मुख्यमंत्री से सम्बोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन दिया। दस दौरान् मो0फजल करीम वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्व महामंत्री सुशील कुमार शुक्ला, चन्द्र किशोर मिश्रा, दिलीप शुक्ला, अरविन्द शुक्ला, मो0अकील अहमद, कमलेश चन्द्र शुक्ला, योगेन्द्र सिंह, जय किशन राही, राम नरेश सिंह, उदय बीर सिंह आदि लोग मौजूद रहें।
*सी० रिपोर्टर : अयाज़ मुज्तबा सिद्दीकी*
*क्राइम रिपोर्टर : प्रखर तिवारी*
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*