उन्नाव05दिसम्बर24*उन्नाव रेप केस में बड़ा अपडेट सामने आया है।
उन्नाव रेप केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। पूर्व विधायक व बीजेपी से निष्कासित नेता कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। अदालत ने उनको मेडिकल ग्राउंड पर दो सप्ताह की अंतरिम जमानत दी है। दिल्ली हाईकोर्ट ने निर्देश दिया है कि सेंगर को एम्स नई दिल्ली में भर्ती कराया जाएगा। चिकित्सा अधीक्षक अदालत को सुझाव देंगे कि क्या उनका इलाज AIIMS में संभव है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि वह मधुमेह, मोतियाबिंद, रेटिना संबंधी समस्या और अन्य बीमारियों से पीड़ित हैं।
बता दें, कुलदीप सिंह सेंगर ने बीमारियों का हलावा देते हुए जमानत याचिका दाखिल की थी। उन्होंने अपनी बीमारियों को लेकर कोर्ट से अनुरोध किया था कि इलाज नहीं मिल पाने की वजह से उन्हें काफी परेशानी हो रही हैं। ऐसे में उन्हें अपने बीमारियों के इलाज के लिए जमनत दी जाये। अदालत ने उनके आवेदन को स्वीकार कर लिया है।
More Stories
मुजफ्फरनगर 21 अक्टूबर 2026* वैभव चौधरी ने कराटे प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
कानपुर नगर 21अक्टूबर 26*पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर वीर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि**
मथुरा21अक्टूबर26* मथुरा रिजर्व पुलिस लाइन में शहीद स्मारक स्थल पर स्मृति दिवस गरिमापूर्ण एवं सुसज्जित ढंग से मनाया गया