उदयपुर25अक्टूबर*काँग्रेस की उम्मीदवार श्रीमती प्रीति गजेन्द्रसिंह शक्तावत के पक्ष में मतदान कराने के लिए किया सम्पर्क
वल्लभनगर विधान सभा उप चुनाव के स्टार प्रचारक व कुराबड पंचायत समिति क्षेत्र के प्रभारी विधान सभा क्षेत्र खेरवाडा के विधायक माननीय डाँ दयाराम परमार साहब रविवार काे काँग्रेस की उम्मीदवार श्रीमती प्रीति गजेन्द्रसिंह शक्तावत के पक्ष में मतदान कराने के लिए ग्राम पंचायत गुडली के गाँव खजुरिया, वालरा (लालपुरिया),वली,गाेटला फला वसु में जन सम्पर्क एवं बैठकें ली तथा मतदाताओं से रुबरु हाे कर राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याकारी याेजनाओं की जानकारी दी तथा काँग्रेस की उम्मीदवार श्रीमती प्रीति गजेन्द्रसिंह शक्तावत काे अपना वाेट दे जिताने का निवेदन किया। उन्हाेने कहा कि राज्य में सरकार काँग्रेस की है,आपके गाँव,फलाें व क्षेत्र के विकास के कार्य प्रीति गजेन्द्रसिंह शक्तावत ही करवायेगी । डाँ दयाराम परमार गुडली पंचायत दूर दराज गाँव खजुरिया मुख्य सडक से पांच किलाेमीटर बिना सडक पग डण्डी रास्ते गाडी लेकर खजुरिया गाँव पहुंच कर बैठक ली तथा ग्रामीणाें रुबरु हाे कर श्रीमती प्रीति गजेन्द्रसिंह शक्तावत के पक्ष में 30 अक्टूबर काे मतदान कर उन्हे विजयी बना कर जयपुर भेजने का आग्रह किया ।उन्हाेने कहा कि आपके क्षेत्र की जाे भी समस्याऐं है,उसका समाधान करवाने का विश्वास दिया । डाँ दयाराम परमार ने 26 अक्टूबर काे मुख्य मंत्री माननीय अशाेक जी गहलाेत साहब की कुराबड में प्रस्तावित चुनाव सभा के स्थल व हेलीपेड का जायजा लिया तथा अधिकारियाें काे आवश्यक निर्देश दिये ।
इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य श्री नवलसिंह चुण्डावत,भीमसिंह चुण्डावत,युवा नेता भूपेन्द्र चाैहान,पूर्व सरपंच भँवरलाल मीणा,गंगाराम मीणा,कन्हैयालाल मीणा, माेरसिंह राजपूत,ओनारसिंह,खेरवाडा से ब्लाँक काँग्रेस कमेटी खेरवाडा के संगठन महासचिव अब्दुल रज्जाक मकरानी,पंडित माेहनलाल औदिच्य,प्रवक्ता गणेश मीणा उपसि्थत थे ।
More Stories
मुजफ्फरनगर 21 अक्टूबर 2026* वैभव चौधरी ने कराटे प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
कानपुर नगर 21अक्टूबर 26*पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर वीर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि**
मथुरा21अक्टूबर26* मथुरा रिजर्व पुलिस लाइन में शहीद स्मारक स्थल पर स्मृति दिवस गरिमापूर्ण एवं सुसज्जित ढंग से मनाया गया