उदयपुर07दिसम्बर*राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे जनउपयाेगी प्रशासन गाँवाें के संग अभियान शिविर आयाेजित किया ।
सेमारी,7 दिसम्बर । उदयपुर जिले की पंचायत समिति सेमारी की ग्राम पंचायत जाम्बुडा में राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे जनउपयाेगी प्रशासन गाँवाें के संग अभियान शिविर आयाेजित किया ।
विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डाँ दयाराम परमार ने मुख्य अतिथि के पद से शिविर काे सम्बाेधित करते हुए कहा कि सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र के दूर दराज में रहने वाली ग्रामीण जनता तक सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी याेजनाओं का लाभ मिल सके, शिविर लगवाये जा रहे है। जिसकी जाे भी समस्याएं है,उनका समाधान शिविर में आकर ग्रामीण करवा कर लाभ उठाये । इससे पूर्व डाँ परमार ने शिविर में 21 विभाग भाग ले रहे है,संबंधित अधिकारियाें,कर्मचारियाें से उनके कार्य की विस्तार से जानकारी ली ।
डाँ परमार ने शिविर में 30 आवासीय पट्टे,22 काे पेन्शन पीपीओ,एक विवाह पंजीयन पत्र,एक पालहार, 10 आवासीय स्वीकृति पत्र,23 जाब कार्ड,3 जन्म प्रमाण पत्र वितरण किये ।राजस्व विभाग में 70 शुद्धीकरण,50 सीमा जानकारी,21 नकल,दाे बटवारा,8 रास्ता प्रकरण,एक सरकारी भूमि आवंटन पत्र दिया गया ।एक पानी जांच करने की मशीन सरपंच काे दी गई,एक किटनाशक मशीन किसान काे दी गई ।
शिविर की अध्यक्षता शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी सराडा सुभाष चन्द्र हिमानी ने की । मुख्य अतिथि विधायक डाँ दयाराम परमार ,विशिष्ट अतिथि जिला जिला परिषद सदस्य विजयराम कलासुआ,उप प्रधान लालसिंह मीणा,मणीलाल अहारी पंचायत समिति सदस्य थे ।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत जाम्बुडा सरपंच चेतन मीणा,विकास अधिकारी भँवरसिंह चारण,तहसीलदार त्रिलाेक पुरबीया,वासुदेव परमार,ब्लाँक काँग्रेस कमेटी खेरवाडा के प्रवक्ता गणेश मीणा,दलपतसिंह राजपुत,अधिकारी,कर्मचारी उपसि्थत थे ।

More Stories
भागलपुर 6 मार्च 26*8040 पिस कोडीन युक्त सिरफ तथा 21000 टेन टैबलेट के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।
भागलपुर 6 मार्च 26*आत्मा बाजार में एक ग्राहक से दो मनचले युवक ने बीस हजार रूपए की छिनताई,
कौशाम्बी 6 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें