उत्तर प्रदेश13मई25* में करोड़ों का धान खरीद घोटाला |
अब जांच की जद में जिला से लेकर मुख्यालय तक के अफसर। सहकारिता विभाग में बड़ा घोटाला।
उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (PCF) के अंतर्गत बस्ती मंडल में हुए करोड़ों के धान खरीद घोटाले में कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब सिर्फ जिला स्तर ही नहीं, पीसीएफ मुख्यालय के अधिकारी भी जांच की जद में आ चुके हैं।
क्या है पूरा मामला:
यह घोटाला 2023-24 में बस्ती मंडल के सिद्धार्थनगर, बस्ती और संतकबीरनगर में सामने आया है।
धान खरीदा ही नहीं गया, लेकिन प्रक्रिया पूरी दिखाकर लाखों का भुगतान दिखाया गया।
बिना भौतिक सत्यापन के किसानों के नाम पर भुगतान दर्शाया गया और ढुलाई, मजदूरी आदि के नाम पर भी फर्जी खर्च जोड़े गए।
सिद्धार्थनगर के जिला प्रबंधक अमित कुमार चौधरी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।
अब तक इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
कुल 10 अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
जांच कर रही एसआईटी और EOW को अब बड़े स्तर की ड़बड़ियां मिली हैं।
4200 किसानों के आधार कार्ड और मोबाइल नंबर का गलत उपयोग कर फर्जी भुगतान

More Stories
पूर्णिया बिहार 6 यई 26 स्वीटी सहरावत की दबिश, मोबाइल गैंग का भंडाफोड़
पूर्णिया बिहार 6 मई 26 इंसाफ़ की चीख़, ख़ामोश क़ब्रें
अयोध्या6मई26*प्रतिबंधित हरे पेडों पर रात मे चला आरा,प्रशासन पर उठे सवाल