उत्तर प्रदेश1मई 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें…….…………*
➡लखनऊ, गांधी भवन में कांग्रेस का बड़ा सम्मेलन, बुद्ध पूर्णिमा, मजदूर दिवस पर कार्यक्रम, शिक्षकों, चिकित्सकों का संयुक्त सम्मेलन, अविनाश पाण्डेय कार्यक्रम में रहे मौजूद, अजय राय और सुप्रिया श्रीनेत रहीं शामिल, कार्यक्रम के दौरान सरकार को घेरा गया
➡कानपुर देहात, जिला प्रशासन का प्रतिबंधित प्लास्टिक पर एक्शन, सिंगल यूज प्लास्टिक फैक्ट्री पर छापेमारी, थर्माकोल सीट बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा, रनिया थाना क्षेत्र में महावीर फैक्ट्री सीज, भारी मात्रा में थर्माकोल, गिलास बरामद, प्रतिबंधित प्लास्टिक से सामान बनाने का आरोप
➡अलीगढ़, फायरिंग करने के मामले में गिरफ्तारी, पुलिस ने 10 अभियुक्तों को किया अरेस्ट, आपसी विवाद में दबंगों ने फायरिंग की थी, फायरिंग कर 2 भाइयों को किया था घायल, 10 हमलावरों से 4 तमंचे किए गए बरामद, इंस्टाग्राम पर कमेंट बाजी बनी घटना की बजय, थाना क्वार्सी क्षेत्र के नगला पटवारी की घटना
➡सुल्तानपुर, तेज डीजे से 140 मुर्गियों की मौत मामला, जांच में डीजे की आवाज़ तय सीमा से ज्यादा, पुलिस जांच में तय सीमा से ज्यादा आवाज़, अत्यधिक शोर से पक्षियों को हुआ तनाव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दिल के दौरे से मौत, संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया-पुलिस, डीजे के लिए तय डेसिबल सीमा पालन के निर्देश
➡सीतापुर, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, देवर की मौत,भाभी गंभीर घायल, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज, खैराबाद कस्बा के कमल सरांय के निवासी, मानपुर थाना क्षेत्र में हुआ हादसा
➡पीलीभीत, DIOS ऑफिस में करोड़ों के घोटाले में एक्शन, चपरासी इल्हाम शम्सी की तीन पत्नियां अरेस्ट, तीनों पत्नियों समेत 7 महिलाएं गिरफ्तार, ऑफिस से सातों के खाते में 7 करोड़ का ट्रांजेक्शन, पुलिस जांच के बाद एसपी के आदेश पर कार्रवाई, पूछताछ में करोड़ों के घोटाले में कई खुलासे, फर्जी, कूटरचित बेनिफिशियरी आईडी
तैयार कर गबन, DIOS, ट्रेजरी ऑफिस समेत कई अफसर घेरे में, कोतवाली पुलिस ने 7 महिलाओं को किया गिरफ्तार
➡सुल्तानपुर, कवि डॉ कुमार विश्वास, सोमनाथ भारती को समन, सत्येंद्र जैन को भी जारी किया समन, 15 मई को MP/MLA कोर्ट में तलब होने का निर्देश, कोर्ट ने तलब करने के लिए जारी किया सम्मन, तीनों पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का केस, अमेठी कोतवाल मोहम्मद हामिद ने दर्ज कराया था केस, 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन
➡अम्बेडकरनगर, संतोष तिवारी हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, भतीजे ने कुल्हाड़ी से की थी चाचा की हत्या, चाचा की डांट और शादी न होने से आहत था, नशे का आदी था मोनू उर्फ इन्द्रमणी तिवारी, पुलिस ने आरोपी को कुल्हाड़ी संग गिरफ्तार किया, जैतपुर थाना क्षेत्र के आशापार गांव की घटना
➡मेरठ, अवैध सेंट्रल मार्केट की कार्रवाई की जद में इस्कॉन मंदिर, 4 साल पहले वीरान कोठी में इस्कॉन मंदिर की स्थापना, मंदिर बन चुके घर को भी आवास विकास ने नोटिस दिया, मंदिर में हर रोज हजारों कृष्ण भक्त दर्शन करने आते है, आवास विकास ने सेटबैक के लिए मंदिर पर लगाया नोटिस, SC के आदेश पर अब श्रीकृ्ष्ण मंदिर में भी होगा ध्वस्तीकरण
➡मुजफ्फरनगर, हत्या के मामले में पूछताछ पुलिस को पड़ी भारी, संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के लिए पहुंची थी टीम, ग्रामीणों, परिजनों का पुलिस को झेलना पड़ा विरोध, 7 दिन पूर्व चौकीदार की स्कूल में हुई थी हत्या, खुलासे के लिए पुलिस खागाल रही CCTV फुटेज, पुलिस अब्दुल को पूछताछ के लिए ला रही थी थाने, चरथावल कोतवाली क्षेत्र के नगला राई का मामला
➡आज़मगढ़, चेक बाउंस मामले में आरोपी को सजा, 2 साल की सजा, 1.20 करोड़ रुपये का अर्थदंड, अर्थदंड की पूरी राशि वादी पक्ष को देने का आदेश, जमीन सौदे में 1.60 करोड़ का हुआ था भुगतान, जमीन बिक्री न होने पर आरोपी ने दिया था चेक, थाना रानी की सराय, सिधारी क्षेत्र से जुड़ा मामला
➡सहारनपुर, पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 4 तस्कर अरेस्ट, 69.17 ग्राम स्मैक मिला, अवैध समैक की कीमत करीब 13.83 लाख, बेहट पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ा, आरोपी फैसल, जुबैर, उस्मान, मुर्तजा गिरफ्तार, सभी आरोपी अलग-अलग थानाक्षेत्र के निवासी
➡मेरठ, हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेकर लौटा दूल्हा, मेरठ के केशव की हापुड़ की मांशी से शादी, बारात देखने के लिए लोगों का लगा तांता, खरखोदा से हापुड़ के सिखेड़ा गई थी बारात
➡मेरठ, 50 हजार का इनामी इंतजार उर्फ मोटा गिरफ्तार, चोरी, लूट के मामलों में फरार था इंतजार मोटा, गुजरात से लोहियानगर थाना पुलिस ने पकड़ा, फरार इनामी को पुलिस ने कर्नाटक, गुजरात में ढूंढा, थानेदार सुमित तोमर की टीम ने की कार्रवाई
➡हापुड़, , बाइक पर 6 युवकों द्वारा स्टंट का मामला, पुलिस ने 3 युवकों को किया गिरफ्तार, युवकों के पास से बाइक भी की बरामद, युवक हनी,शशांक और राम गिरफ्तार, पुलिस ने बाइक को बरामद कर सीज की, थाना गढ़ कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई
➡अम्बेडकरनगर, खेल-खेल में मंदबुद्धि किशोर की पिटाई, नाबालिक लड़कों ने किशोर को पीटा, पिटाई का वीडियो हुआ वायरल, बसखारी थाना क्षेत्र का मामला
————————————————————————————

More Stories
पूर्णिया बिहार 1 में26 बाल श्रम के खिलाफ पूर्णिया में बड़ा एक्शन: 4 मासूम मुक्त, 50 हजार तक जुर्माना
लखीमपुर खीरी1 मई 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखीमपुर खीरी केई कुछ महत्वपूर्ण खबरें
प्रतापगढ़1 मई26*बी ए की छात्रा ने बंद कमरे में फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम*