इटावा30जून* जिला सूचना अधिकारी श्री मातादीन का भव्य तरीके से सेवानिवृत विदाई समारोह मनाया गया।
कार्यालय के समस्त कर्मचारियों एवं जनपद के गणमान्य नागरिकों एवं पत्रकारों द्वारा उनको भावभीनी विदाई दी गई।
जनपद में श्री मातादीन जी ने अपर जिला सूचना अधिकारी के पद पर योगदान दिया था। इसके पश्चात जनपद में जिला सूचना अधिकारी के पद पर प्रोन्नति पाकर उन्होंने अपने दायित्वों को बहुत ही बखूबी निभाया। दिनांक 30 जून 2022 अपनी सेवा से निवृत होकर उन्होंने जनपद को अपनी यादों के साथ विदाई ली।
इस मौके पर प्रेस क्लब अध्यक्ष दिनेश शाक्य, महामंत्री विशुन चौधरी, संपादक आज का विचार राष्ट्रीय विचार आनंद स्वरूप, जिला सूचना कार्यालय इटावा के योगेंद्र सिंह, अशोक, अमन अवस्थी व जिला सूचना कार्यालय औरैया के अवनीन्द्र, राज कमल कर्मचारी ने अपने अधिकारी को भावभीनी विदाई दी।
More Stories
लखनऊ 10 नवंबर 26* यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
मिर्जापुर 10 नवंबर 26*मिर्जापुर-झिंगुरा के बीच तीसरी लाइन के काम के दौरान मिट्टी धंसी, डाउन लाइन पर परिचालन बंद, कई ट्रेनें डायवर्ट*
लखनऊ 10 नवंबर 26* महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के वायरल वीडियो के संबंध में अभियोग पंजीकृत करते तीन आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेने के संबंध में।