इटावा26जनवरी*जसवंतनगर की दिव्या यदुवंशी का ‘कस्टमर केयर’ कॉमेडी वीडियो हो रहा बायरल
कस्टमर केयर द्वारा की जाने वाली अनावश्यक कॉल को लेकर बनाया गया वीडियो
इटावा। जसवंतनगर की दिव्या यदुवंशी का कस्टमर केयर का एक वीडियो यूट्यूब पर खूब बायरल हो रहा है।
चौधरी सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर की 12वीं कक्षा की छात्रा दिव्या यदुवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब बायरल हो गया है वीडियो युवाओं को खूब पसंद आ रहा है व कॉमेडी से भरपूर है। वीडियो में दिखाया गया है कि विभिन्न मोबाइल नम्बर की कंपनियाँ कस्टमर को अनावश्यक फ़ोन करके परेशान करती रहती है और तरह तरह का प्रलोभन भी देती है। बस इसी को लेकर वीडियो का निर्माण किया गया है वीडियो में अर्पित कुमार व विष्णु कुशवाहा ने भी काम किया है।
दिव्या यदुवंशी इंस्टाग्राम पर भी रील्स बनाती है और उनके वीडियो बायरल भी होते रहते है।स्कूल कालेज के युवा दिव्या यदुवंशी के वीडियो काफ़ी पसंद करते है। दिव्या फ़िलहाल कक्षा 12 की छात्रा है।

More Stories
कानपुर नगर 28 नवम्बर 26*जनपद में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, सहकारी बिक्री केंद्रों पर 3,077 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध*
कानपुर नगर 28 नवम्बर 26*ऐतिहासिक विशेष लोक अदालत में 1,950 चालानी वादों का निस्तारण*
नई दिल्ली 28 नवम्बर 26*द्वारका-7 में एज वेल एसोसिएशन ने ‘तेरे मेरे गीत सीज़न 9’ भव्य ग्रैंड फ़िनाले किया आयोजित ।