इटावा16अप्रैल22*आदर्श इंडियन एकेडमी इकदिल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता सम्पन्न*
इकदिल, इटावा- आदर्श प्राथमिक विद्यालय एवं इंडियन एकेडमी मोहल्ला कायस्थान इकदिल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता जूनियर व सीनियर दो वर्गों में आयोजित की गयी । सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर बड़ी संख्या में भाग लिया । आदर्श प्राथमिक विद्यालय एवं इंडियन एकेडमी इकदिल के प्रधानाचार्य डॉ. सुशील सम्राट ने बताया कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरुस्कार दिया जाएगा । प्रतियोगिता सम्पन्न कराने में ऋचा तिवारी, सुमन चौहान, स्वेच्छा राजपूत, जया मिश्रा, फिजा, लक्ष्मी आदि का विशेष सहयोग रहा ।
More Stories
आगरा 29 अक्टूबर 26*आगरा खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव: डॉ. आकाश अग्रवाल की दूसरी बार ऐतिहासिक जीत,
लखनऊ29 अक्टूबर 26*भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश पदाधिकारियों की बड़ी बैठक शुरू।
कवि ऋतुराज को जनवादी लेखक संघ की श्रद्धांजलि*