*इटावा16अगस्त21*:-* पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की तीसरी पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में एक शोक सभा की गई।नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने पदाधिकारियों के साथ अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि करके श्रद्धांजलि अर्पित की। शोकसभा का संचालन जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी ने किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने अपने शोक संदेश में कहा कि यह देश अटल जी के योगदान को कभी नहीं भुला सकता है। उनके नेतृत्व में हमने परमाणु शक्ति में भी देश का सर ऊंचा किया। पूर्व जिलाध्यक्ष अजय धाकरे ने देश के विकास में अटल जी के योगदान पर प्रकाश डाला। शोकसभा में मुख्य रूप से जिला महामंत्री अन्नू गुप्ता, प्रशांत राव चौबे, जितेंद्र गौड़, नवनियुक्त महिला जिलाध्यक्ष विरला शाक्य, सीपू चौधरी, विकास भदौरिया, कृपानारायण तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
लखनऊ29जून25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
अयोध्या29जून25*वृद्ध व्यक्ति की आग में दम घुटने से हुई मौत, सीओ आशीष निगम,रूदौली कोतवाल सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद
मंडी29जून25*हिमाचल के मंडी में भूस्खलन-बारिश से तबाही, दो घर गिरे; कई लोगों ने खाली किए मकान*