October 17, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

इटावा11अक्टूबर*नेता जी की अंतिम विदाई में केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों, सांसद, विधायकों, का सैफई में लगा जमावाड़ा

इटावा11अक्टूबर*नेता जी की अंतिम विदाई में केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों, सांसद, विधायकों, का सैफई में लगा जमावाड़ा

इटावा11अक्टूबर*नेता जी की अंतिम विदाई में केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों, सांसद, विधायकों, का सैफई में लगा जमावाड़ा

(सुघर सिंह सैफई )

इटावा। भारत के पूर्व रक्षा मंत्री,व उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को अंतिम बधाई देने के लिए आज सैफई में लाखों की भीड़ जुटी। लाखो नम आंखों ने मुलायम सिंह यादव को अंतिम विदाई दी।

मुलायम सिंह यादव का शव सैफई महोत्सव के मंच पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। दोपहर 2: 10 बजे मंच से शव को वाहन द्वारा अंत्येष्टि स्थल तक ले जाया गया। लाखों की भीड़ अपने नेता के पीछे मुलायम सिंह अमर रहे के नारे लगाते हुए साथ चल रही थी।

मुलायम सिंह यादव के शव को जैसे ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुखाग्नि दी तो मौके पर मौजूद लाखों कार्यकर्ता फूट फूट कर रोने लगा

सब एक दूसरे को ढाढस बंधा रहे थे कि तो गश खाकर गिर पड़े महिला बूढ़े बच्चे जवान सभी अपने नेता के लिए रो रहे थे। चारों तरफ माहौल गमगीन था । अपने बाबा के जाने के गम में अखिलेश यादव के पुत्र पुत्री टीना अर्जुन भी फूट-फूटकर के रो रहे थे। बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव भी फूट फूट कर रो रहे थे सभी एक दूसरे को सिर्फ दिलासा दे रहे थे मुलायम सिंह यादव की शव यात्रा में शामिल होने के लिए लाखों कार्यकर्ता विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं का कल से जमावड़ा लगा हुआ है अभी भी हजारों की संख्या में मुलायम सिंह की अंत्येष्टि स्थल पर सैफई में मौजूद हैं अंत्येष्टि स्थल पर अखिलेश यादव समेत पूरा परिवार मौजूद हैं। मुलायम सिंह यादव का चंदन की डेढ़ कुंटल लकड़ियों से अंतिम संस्कार किया गया