इटावा10सितम्बर*गणेश महोत्सव बड़ी धूमधाम से प्रारम्भ हुआ
√भरथना -रिपोर्टर अतुल कुमार (सोनू) यूपी आजतक न्यूज़ 6396163159
भरथना नगर के मोहल्ला नेविलगंज हाथरस मिल के पास आज गणेश चतुर्थी के प्रथम दिवस पर कलश यात्रा के साथ गौरी पुत्र श्री गणेश घरों व पंडालों में हुऐ विराजमान।
गणेश महोत्सव का शुभारंभ कलश यात्रा के दौरान महिलायें कलश लेकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए यात्रा के दौरान गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूरति मोरया के उद्घोष से भक्तिमय वातावरण के साथ महिलायें हरिकीर्तन करते हुए चल रही थी।
कस्वे के विभिन्न मोहल्ला में भ्रमण करते हुए पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ गणेश महोत्सव का शुभारंभ हो गया।
भरथना के अनेक स्थानों पर जहां भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित कर पूजा-अर्चना शुरू की, वहीं घरों में विशेष पूजापाठ का दौर शुरू हो गया और शाम होते ही आरती का आयोजन भी हुआ।
आज से 11 दिनों तक नगर से लेकर गांव तक गणपति बप्पा गूंजता रहेगा। वहीं कलश यात्रा के दौरान पं. संजय मिश्रा, आयोजक श्याम पोरवाल व उनकी पत्नी वर्षा पोरवाल, विपिन पोरवाल, नेक्से पोरवाल, सीटू गुप्ता, राजू माहेश्वरी, राजीव पोरवाल, सोनू पोरवाल(पत्रकार) बॉबी यादव .दीपक मिश्रा .रामजी तोमर .रितिक पोरवाल सहित महिलाएं व बच्चे मौजूद रहे।
More Stories
लखनऊ 25 अक्टूबर 26*29 एवं 30 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा कुछ छिटपुट स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है*
जयपुर 25 अक्टूबर 2026*कुंभलगढ़ होटल में अनिल पाटोदिया और अशोक कनौजिया का भव्य स्वागत
वाराणसी 25 अक्टूबर 26*काशी में मोदी ने कपड़ा फैक्ट्री का उद्घाटन किया…