June 17, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

इटावा08सितम्बर*ऐतिहासिक कालीबाड़ी मंदिर इटावा पर 85वां वार्षिक भव्य गणपति महोत्सव का आयोजन 10 सितंबर को

इटावा08सितम्बर*ऐतिहासिक कालीबाड़ी मंदिर इटावा पर 85वां वार्षिक भव्य गणपति महोत्सव का आयोजन 10 सितंबर को

इटावा08सितम्बर*ऐतिहासिक कालीबाड़ी मंदिर इटावा पर 85वां वार्षिक भव्य गणपति महोत्सव का आयोजन 10 सितंबर को

(सुघर सिंह सैफई)

इटावा। जनपद के ऐतिहासिक विख्यात प्राचीन काली बाड़ी मंदिर पर भव्य 85वां वार्षिक श्री गणपति महोत्सव का आयोजन 10 सितंबर को शुक्रवार दोपहर 12 बजे से बड़े धूमधाम से होने जा रहा है।

यह जानकारी देते हुए कालीबाड़ी मंदिर के पीठाधीश्वर श्री 108 स्वामी शिवानंद जी महाराज संरक्षक अखिल भारतीय संत समिति उत्तर प्रदेश ने बताया कि इटावा की पावन भूमि पर कलिकाल के दुष्प्रभाव को नष्ट करने के लिए तथा देश में राष्ट्रीयता एवं अखंडता कायम करने हेतु आपके क्षेत्र यमुना नदी किनारे सुप्रसिद्ध कालीबाड़ी मंदिर इटावा में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री गणपति महोत्सव का भव्य आयोजन दिनांक 10 सितंबर 2021 को 12 बजे से बड़ी धूमधाम से किया जा रहा है उन्होंने सभी भक्तों से अपील की कि कार्यक्रम में तन मन धन से सहयोग करें और सपरिवार पधार कर श्री भगवान गणेश के भव्य श्रृंगार के दर्शन करें। और श्रीमद् भागवत कथा का अमृतपान कर अपने जीवन को कृतार्थ करें। और अक्षय पुण्य के भागी बने। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन शाम 7 से 7:30 बजे तक नित्य आरती और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा। विशाल जागरण का आयोजन 15 सितंबर को रात्रि 8 बजे से किया जाएगा। जिसमे मथुरा वृंदावन के कलाकारों द्वारा झांकी व देवी जागरण रासलीला का आयोजन किया जाएगा। महिला भक्ति संगीत का आयोजन 17 सितंबर को शुक्रवार 3 बजे से आयोजित होगा। गणेश जी की भव्य शोभायात्रा 29 सितंबर को बड़े धूमधाम से निकाली जाएगी जो मुख्य स्थानों पर पूजा आरती होते हुए यमुना नदी पर जाएगी। और वहां पूजा, आरती, अभिषेक, मंत्र, स्रोत, के साथ पुष्पांजलि होकर विसर्जन क्रिया होगी।

स्वामी शिवानंद जी महाराज ने बताया कि कालीबाड़ी मंदिर पर हर साल यह विशाल कार्यक्रम लगातार 84 वर्षों से होता चला रहा है। और कालीबाड़ी मंदिर पर मां काली की सिद्ध मूर्ति विराजमान है उसके दर्शन कर पुण्य के भागी बने।

About The Author

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.