इटावा07अप्रैल*परशुराम सेवा समिति उ.प्र. की बैठक 10 अप्रैल को इकदिल में होगी*
इकदिल (इटावा) परशुराम सेवा समिति उ.प्र. (रजि.) की एक आवश्यक बैठक 10 अप्रैल दिन रविवार को पूर्वान्ह 11 बजे से आदर्श प्राथमिक विद्यालय मोहल्ला कायस्थान इकदिल में होगी । उक्त जानकारी देते हुए परशुराम सेवा समिति उ.प्र. के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट ने बताया कि बैठक में समिति के संरक्षक मण्डल के सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी व जिला, नगर के समस्त पदाधिकारी भाग लेगे । बैठक में संगठन की मजबूती एवं आगामी 3 मई को परशुराम जयंती मनाए जाने की रूपरेखा तय की जाएगी । प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सम्राट ने परशुराम सेवा समिति के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों से 10 अप्रैल को इकदिल में होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का अनुरोध किया है ।
More Stories
कौशाम्बी 26 अक्टूबर 26*बाल गोबिंद सरस्वती विद्याश्रम में लगा निःशुल्क नेत्र शिविर*
कौशाम्बी 26 अक्टूबर 26*पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा की गई जनसुनवाई,शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु दिए निर्देश*
कौशाम्बी26 अक्टूबर 26*एसपी के निर्देशन में सघन चेकिंग अभियान, चौराहों पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की हुई जांच*