इटावा06मई*सैफई के प्राथमिक विद्यालयों में नामांकन कराने फील्ड में उतरे खण्ड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार
इटावा। सैफई के प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों के नामांकन कराने के लिए प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षा मित्रों, के साथ सैफई के खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार खुद फील्ड में उतर गए हैं और गांव गांव जाकर अभियान चलाकर ग्रामीणों से वार्ता कर अपने बच्चों को प्राथमिक विद्यालयों में दाखिला कराने की अपील कर रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सैफई के खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार ने जब से सैफई के खंड शिक्षा अधिकारी का पदभार संभाला है तो बेसिक शिक्षा के विद्यालय को की शैक्षिक गुणवत्ता में काफी सुधार आया है और प्राइवेट स्कूलों के प्रबंधतंत्र में हड़बड़ी मची हुई है। आज खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार द्वारा सैफई विकासखंड के नगला सुभान गांव में विद्यालय स्टाफ के साथ भ्रमण किया गया तो एक ही दिन में दिव्यांशी, स्मिता, आयुष, साहिल, आदेश, यश, हिना अनीश, मुस्तफा, कश्मीरी, सहित 10 बच्चों का नामांकन हुआ।
इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय भालासैया में भी अच्छी स्थिति देखने को मिली और खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय स्टाफ की सराहना की। वहां शिक्षा की गुणबत्ता काफी अच्छी पाई गई। वही प्राथमिक विद्यालय नगला सुभान की भी शैक्षिक गुणवत्ता काफी अच्छी थी विद्यालय में प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापकों द्वारा नए नामांकित बच्चों का रोली चंदन लगाकर स्वागत किया गया।
More Stories
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर 2026 आकाशवाणी पूर्णिया में हिंदी पखवाड़ा का धूमधाम से समापन, विजेताओं को मिला सम्मान*
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर26 पूर्णिया में 28वें महागणपति महोत्सव का भव्य समापन, हांसदा युवा ग्रुप बना मटका फोड़ विजेता*
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर 26* पूर्णिया में शुरू हुआ ‘आंगन का मिलन’ महाअभियान, DM अंशुल कुमार के निर्देश पर हर आंगनबाड़ी में उमड़ा जनसैलाब*