इटावा06नवम्बर*इकदिल में विराट दंगल सम्पन्न, 51 हजार की झंडा कुश्ती बराबरी पर छूटी*
इकदिल, इटावा- श्री विराट दंगल समिति इकदिल के तत्वावधान में दो दिवसीय विराट दंगल का आयोजन किया गया l दंगल में 51 हजार की झंडा कुश्ती राजेश दास हनुमान गढ़ी अयोध्या व मोहर सिंह टाईगर झांसी के बीच हुई जो बराबरी पर छूटी l दंगल में आगरा, सहारनपुर, गोरखपुर, भिंड, फिरोजाबाद, जालौन आदि जिलों के पहलवानों ने अपने अपने दांव पेच दिखाये दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साह वर्धन किया l प्रथम दिन भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत व चैयरमैन डॉ. सौरभ दीक्षित ने फीता काटकर व पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती का शुभारम्भ कराया l दूसरे दिन समापन मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव प्रताप राजपूत व बढ़पुरा के ब्लाक प्रमुख गणेश राजपूत ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती का शुभारंभ कराया l इस मौके पर विराट दंगल समिति इकदिल के अध्यक्ष राजू राजपूत व दंगल अध्यक्ष रंजीत सिंह राठौर, हसन बाबू राजपूत ने अतिथियों का माला व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया l इस अवसर पर लेखराज तिवारी, सुनील टंडन एड., समाजसेवी एवं पत्रकार डॉ. सुशील सम्राट, रघुवीर सहाय गुप्ता, अवनीश राजपूत हीरो, आलोक राजपूत, सूर्यकांत वर्मा, गौरव राजपूत, पम्मी राजपूत, पंची राजपूत, गोविंद राठौर, अरविंद वर्मा चिक्कुल, आदि उपस्थिति रहे l खलीफा की भूमिका बाबा महावीर दास व मनोज कुमार पहलवान ने निभायी l

More Stories
मथुरा 13 मार्च 26*गिलट आभूषण व्यवसायी समिति रजि0 मथुरा के तत्वावधान में वार्षिक शैल महोत्सव *
कौशाम्बी 13 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 13 मार्च 26*जलधारा के बीच गरजती पोकलैंड मशीनों ने खड़े किए गंभीर सवाल*