March 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

इटावा06जून*विश्व पर्यावरण दिवस पर यमुना को साफ़ रखने की शपथ दिलाई गयी*

इटावा06जून*विश्व पर्यावरण दिवस पर यमुना को साफ़ रखने की शपथ दिलाई गयी*

इटावा06जून*विश्व पर्यावरण दिवस पर यमुना को साफ़ रखने की शपथ दिलाई गयी*

*गंगा समग्र संस्था द्वारा पचनदा पर कार्यक्रम का किया गया आयोजन*

*यमुना की आरती करके सफ़ाई करने का संकल्प लिया गया*

*राष्ट्रीय जय माँ काली सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल गुरु जी ने यमुना की आरती की*

इटावा। नदियों की साफ़ सफ़ाई हर नागरिक का कर्तव्य है इसके लिए समाज के हर व्यक्ति को आगे आना चाहिए। अगर नदियाँ साफ़ रहेंगी तो हमारी आगे आने वाली पीढ़ी को पानी संकट का सामना नही करना पड़ेगा।

यह बात राष्ट्रीय जय माँ काली सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद के प्रदेश महामंत्री विख्यात संत अनिल गुरु जी महाराज ने कही। वह पचनदा पर आयोजित यमुना आरती में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने पहुँचे थे। उन्होंने यमुना की आरती कर सफ़ाई के लिए भी शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम का आयोजन गंगा समग्र संस्था कानपुर प्रांत प्रमुख राजेश तिवारी के द्वारा किया गया। राजेश तिवारी ने सभी का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में स्वामी अमोदानंद जी महाराज ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण व जलवायु को प्रदूषण से मुक्ति के लिए जन जागरण अभियान चलाने की आवश्यकता है इसी के तहत यमुना, चंबल, क्वारी, सिंध, पहुज नदी के मिलन स्थल पचनदा पर आरती व शपथगृहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया और यमुना को साफ़ रखने की शपथ ली।

प्रांत प्रमुख राजेश द्वारा मुख्य अतिथि अनिल गुरु जी का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद यमुना जी की आरती हुई जिसमें कमलेश यादव राजकीय ठेकेदार, सुघर सिंह सैफई, अनिल दोहरे लखना, सतेन्द्र दोहरे लखना, डॉ० सुशील श्रीवास्तव, आर के निषाद, राजेंद्र वर्मा, गोविंद, कुलदीप, आमोद, रिंकू, दीपू, अरविंद, ओमबृज आदि ने भाग लिया। इस अवसर पर राजेश तिवारी प्रांत प्रमुख कानपुर द्वारा सभी मौजूद समाजसेवियों को हाथ उठाकर शपथ दिलाई गयी कि नदियों को न खुद गंदा करेंगे और न दूसरों को प्रदूषित करने देंगे।

Taza Khabar