इटावा 21 सितंबर *हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराई जाए महंत नरेंद्र गिरि की मौत की जाँच : अखिलेश यादव
(सुघर सिंह ब्यूरो चीफ इटावा)
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज प्रयागराज के बाघम्बरी गद्दी में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष पूज्य नरेन्द्र गिरि जी के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष धर्म-कर्म, अध्यात्म के प्रति जीवन समर्पित करने वाले महान संत थे। उनकी मृत्यु हृदय विदारक है। उनका निधन आध्यात्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
श्री यादव ने महंत नरेन्द्र गिरि जी के निधन पर दुःख प्रकट करते हुए उनके साथ की पुरानी स्मृतियों का स्मरण किया। उन्होंने संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मृत्यु की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराने की मांग की। अखिलेश यादव के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी भी थे।

More Stories
भागलपुर 4 अप्रैल 26*रोटरी क्लब और रोटरी पिंक के संयुक्त तत्वावधान में एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
भागलपुर 4 अप्रैल 26*”संजीदगी एक पहेली” वेब सीरीज की दो-दिवसीय कार्यशाला संपन्न, जल्द शुरू होगी शूटिंग
वाराणसी ४ अप्रैल २६ * मुख्यमंत्री ने परोसा मिड-डे मील, बच्चों से कहा- रोज स्कूल आना, बच्चों को स्कूल बैग, पाठ्य पुस्तकें व उपहार भी दिए सीएम योगी ने