इटावा 10 अगस्त *इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश प्रभारी शिवानी कुमारी को किया सम्मानित
राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान 2022 सम्मान से किया गया सम्मानित
प्रतीक चिन्ह भेंटकर व शाल ओढ़ाकर किया गया सम्मानित
इटावा। इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन (भारत) के प्रदेश प्रभारी सुघर सिंह द्वारा देश की प्रसिद्ध इंस्टाग्राम स्टार /यूटूबर लोक कलाकार शिवानी कुमारी को प्रतीक चिन्ह देकर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
आपको बताते चले कि औरैया जिले के अरियारी गाँव मे गरीब घर मे जन्मी शिवानी कुमारी लोक कला व संस्कृति को बचाने के लिए प्रयासरत हैं और ग्रामीण लोक कला व ग्रामीण परिवेश व ग्रामीण संस्कृति को अक्षुण्य बनाए रखने में अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं। उनके द्वारा बनाए गए वीडियो में ग्रामीण लोक कला व संस्कृति को देखने को मिलती है इससे पूरे देश में शिवानी कुमारी के वीडियो वायरल हो रहे है। शिवानी कुमारी के वीडियो को अब तक देशभर के करोड़ों लोग देख चुके हैं इसके अलावा यूट्यूब पर भी शिवानी कुमारी को 15 करोड़ 80 लाख से अधिक लोग शिवानी के वीडियो को देख चुके है।
इंस्टाग्राम पर भी शिवानी कुमारी के 2.3 मिलीयन फॉलोअर्स हैं। शिवानी कुमारी के दर्जनो विडियो को इंस्टाग्राम पर करोड़ों लोगों ने देखा है। शिवानी कुमारी के यूट्यूब चैनल पर भी 10 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं शिवानी कुमारी का अभी पिछले महीने हरियाणा के कलाकारों के साथ बनाया गया बलमा वीडियो एलबम काफी वायरल हुआ है और उसे 42 लाख लोग से देख चुके हैं। शिवानी कुमारी अभी फिलहाल कई वीडियो गानों की शूटिंग में बहुत ज्यादा व्यस्त हैं और भोजपुरी फिल्मों के तमाम कलाकार हरियाणा के तमाम कलाकारों के साथ उनके कई वीडियो एल्बम जल्द रिलीज होंगे।
शिवानी कुमारी को प्रोत्साहित करने के लिए इलेक्ट्रोनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफ़ेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार ने शिवानी कुमारी को सम्मानित करने का निर्णय लिया था। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार व प्रदेश प्रभारी सुघर सिंह ने शिवानी कुमारी को राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान 2022 से सम्मानित किया। इस दौरान ए० के श्री वास्तव एडवोकेट, अभिषेक यादव, अश्वी यादव मौजूद रही।

More Stories
Bengaluru 22 Aprail २०२६ * Anti-SIR Conference ,Karnataka will not tolerate even a single eligible voter being left out of the vote revision.
बंगलौर २२ अप्रैल २०२६ * एसआईआर विरोधी सम्मेलन ,कर्नाटक मतदान संशोधन से एक भी योग्य मतदाता के वंचित रहने को बर्दाश्त नहीं करेगा।
आगरा 22 अप्रैल २०२६ * आगरा में बढ़ती गर्मी के बीच यातायात पुलिस द्वारा लोगों से सहयोग की अपील की गई है