आगरा28दिसम्बर*कैश कलेक्शन कंपनी का कर्मचारी 1.36 करोड़ रुपये लेकर फरार, तलाश में जुटी पुलिस
कर्मचारी को यह कैश बैंक में जमा करना था, लेकिन सुरक्षाकर्मियों से कैश लेने के बाद वह फरार हो गया। घटना की जानकारी से कंपनी कर्मचारियों में हड़कंप है। उन्होंने थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज कराया है।
आगरा में कैश कलेक्शन करने वाली ब्रिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का कर्मचारी 1.36 करोड़ रुपये लेकर फरार हो गया। रुपये उसे बैंक में जमा करने थे। उसने सुरक्षाकर्मियों से कैश से भरा बक्सा लिया। इससे रुपये निकालने के बाद बैग में रखकर फरार हो गया। घटना की जानकारी से कंपनी कर्मचारियों में हड़कंप है। उन्होंने थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज कराया है। सीसीटीवी फुटेज में कर्मचारी बाइक पर जाता नजर आया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

More Stories
बांदा 27 जून 26*नशे में धुत ओवरलोड डग्गी ने ट्रांसफार्मर में मारी टक्कर, खंभा-ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त
मथुरा 26 जून 26*थाना महावन पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्तगण को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा 26 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*