आगरा27जून2023*अपना दल एस ने छत्रपति शाहू जी महाराज की 149वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई
आगरा। दयाल बाग वीरनगर में अपना दल एस ने भारत में आरक्षण के जनक छत्रपति शाहू जी महाराज की एक सौ उन्नचासवी जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई।
सुबह की पहर में अपना दल एस के कार्यकर्ताओ ने छत्रपति शिवाजी शाहू जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित करते हुए मुख्य अतिथि विमल वर्मा प्रदेश सचिव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और अपने सम्बोधन बताया कि छत्रपति शाहू जी महाराज भारत में आरक्षण के जनक थे। उनके शासन काल में सामाजिक कुरीतियो पर प्रहार होते रहे। जाति पंथ का भेद समाप्त करने को समय समय पर प्रभावी निर्णय लिए जाते रहे।
एक पंगत एक संगत पर शाहू जी महाराज ने जोर देते हुए समाज के हर एक वर्ग को एकता के सूत्र में पिरोने का काम करते रहे।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये पूर्व जिला अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में कहा कि अपना दल एस प्रदेश की तीसरी सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। यह सब छोटे बड़े कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और संघर्ष का परिणाम है। अपना दल एस गठबंधन धर्म निभाते हुए एनडीए गठबंधन में सक्रिय रहते हुए आगामी लोकसभा चुनावों में सुखद परिणाम गठबंधन को देगा। सभी कार्यकर्ता अभी से अपनी कमर कस लें ताकि विपक्ष को छठी का दूध याद दिला जा सके।
कार्यक्रम का संचालन गोपाल राय अध्यक्ष महानगर आगरा ने किया।
गोपाल सिंह चाहर अध्यक्ष आगरा महानगर अपना दल एस ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। दो जुलाई को गरीबों के मसीहा अपना दल एस पार्टी के संस्थापक यश कायी डा सोने लाल पटेल जी की जयंती पर अधिक से अधिक संख्या बल के साथ लखनऊ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचकर के सफल बनाएं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष विजय चौरसिया, पंकज मिश्रा, नवीन पालीवाल, शशि लवानिया, अनिल तिवारी, विजय कुमार शर्मा, भोले बघेल, रनवीर धाकड़, पवनदीप चौधरी, पवन चौरसिया, हीरा लाल, सानू कूरैशी आदि उपस्थित रहे।

More Stories
कौशाम्बी30अप्रैल26*अझुवा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, सर्विस रोड से हटाए गए ठेले-खोमचे*
कौशाम्बी30अप्रैल26*चायल क्षेत्रअधिकारी अभिषेक सिंह ने मूरतगंज बाजार में पुलिस बल के साथ किया पैदल गस्त वचलाया
कौशाम्बी30अप्रैल26*जन आक्रोश महिला पदयात्रा का आयोजन,अझुवा में महिला पदयात्रा बनी जन आक्रोश की आवाज*