आगरा22जनवरी24*ग्राम पंचायत इस्लामपुर में 21 कुंडीय यज्ञ के साथ भंडारे का आयोजन किया*
आगरा। ब्लॉक बरौली अहीर की ग्राम पंचायत इस्लामपुर में पांच दिन पूर्व से ही चांमड़ मैया के मंदिर से लेकर हनुमान मंदिर तक सजावट की गई। तीन दिन से चल रहे रामचरित मानस पाठ का आज समापन हो गया। इसके बाद हवन पूजा की गयी। जिसमें 21 कुंडीय यज्ञ का आयोजन भी किया गया। मंदिर के प्रांगण में हर तरफ राम नाम के झंडे लहरा रहे हैं, गलियों में जय श्रीराम के जयकारे गूंज रहे थे। साथ ही रामधुन के साथ पूरे गांव में दीपक जलाकर दीपावली मनाई गई। सभी ग्रामीणों के सहयोग से मां चामड़ देवी मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया। भंडारा दोपहर 1:00 बजे से शाम के 6:00 बजे तक निरंतर चलता रहा।
संवाददाता बिजेंदर सैनी यूपी आजतक आगरा की रिपोर्ट

More Stories
चित्रकूट 20 नवम्बर 26*यूपी एग्रीज परियोजना से पहाड़ी के किसानों को मिलेगी नई ताकत, विकास खंड गोदाम का हुआ उद्घाटन;
नई दिल्ली: 20 नवम्बर 2026 शुक्रवार* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर देश दुनिया के ताजा 45 समाचार।*
कानपुर नगर 20 नवम्बर 26*कहां हैं GSVM के प्रधानाचार्य साहब के बेहतरीन सुविधाओं के बड़े बड़े दावे?