आगरा15जनवरी*अतिरिक्त दहेज के लिए किया उत्पीड़न, जेठ पर दुष्कर्म का आरोप,
पीड़िता ने सीएम से लगाई न्याय की गुहार
. आगरा ससुराल में उत्पीड़न का शिकार हुई युवती मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगा रही है। युवती का आरोप है कि ससुराल में उसका उत्पीड़न किया गया। कार की मांग की गई। बेटा पैदा करने के लिए सास ने दबाव बनाया। इसके बाद जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पांच महीने पहले मार-पीटकर घर से निकाल दिया। थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर पीड़िता ने वीडियो वायरल कर मुख्यमंत्री से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
घटना थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की है। थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी नवंबर 2020 को शमसाबाद निवासी युवक से हुई थी। पीड़िता के मुताबिक, शादी में 22 लाख रुपये खर्च हुए थे। इसके बाद भी पति और ससुराल के लोग खुश नहीं थे। आए दिन ताने मारते थे। कार की मांग करते थे। इस पर उसने ससुराल के लोगों से यही कहा कि पिता ने कर्ज लेकर शादी की है। अब कार कहां से देंगे। इस बात पर पति सहित अन्य लोग मारपीट करने लगे। उसे कमरे में बंद करके भूखा प्यासा भी रखने लगे।
नशीला पदार्थ मिलाकर लड्डू खिलाये
पीड़िता का आरोप है कि सास उस पर बेटा पैदा करने का दबाव बनाती थी। इसके लिए नशीला पदार्थ मिलाकर लड्डू खिलाती थी जिससे वह अर्द्ध बेहोशी की हालत में हो जाती थी। फिर जेठ उसके साथ दुष्कर्म करता था। यह हरकत उसने कई बार की। इसका विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते थे। जेठ और ससुर के पास रिवाल्वर है जिससे वह धमकाते थे।
4 महीने पहले घर से निकाला
पीड़िता के अनुसार उसे 22 अगस्त 2021 को सुबह आरोपियों ने घर से बाहर निकाल दिया। वह किसी तरह अपने घर आई। चार जनवरी को एसएसपी ऑफिस में शिकायत की है नतीजा ढाक के तीन पात ही रहा

More Stories
गोरखपुर 27 मार्च 26* मुख्यमंत्री को भेट किया गया खास नायाब तोहफा
मिर्ज़ापुर 27 मार्च 26*किसान भाई अपनी फसलों की कटाई कराकर सुरक्षित स्थानों पर पहुचाँ दे
कौशाम्बी 27 मार्च 26*हाईवे पर खड़े ट्राला से टकराई पिकअप, 8 श्रद्धालुओं की मौत