आगरा11जून*राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विशाल विचार संगोष्ठी का आयोजन
.दिनाँक 05/06/2022 राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति महिला प्रकोष्ठ जनपद आगरा की जिला प्रभारी संध्या शाह की अध्यक्षता में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अचल पैलेस दरेसी नंबर 02, आगरा पर विशाल विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया संगोष्ठी का शुभारंभ. राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष गुप्ता द्वारा संगठन के साथियों के साथ ईश वंदना कर किया इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने संगठन के साथियों को सर्वप्रथम विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि आज हम सभी की पर्यावरण प्रदूषण मुक्त रहे नैतिक जिम्मेदारी है हमें पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पेड़ पौधे लगाने चाहिए राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति विगत कई वर्षों से वृक्षारोपण के कार्यक्रम आयोजित कर रहा है इसी श्रंखला को आगे बढ़ाते हुए पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए संगठन द्वारा पर्यावरण मित्रता केंद्र भी बनाए जा रहे हैं जिसके तहत विभिन्न विभिन्न जनपदों में पार्कों को गोद लिया जा रहा है और उन पार्कों में राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति द्वारा फ्री पेड़ पौधे लगाए जा रहे हैं कार्यक्रम का विशिष्ट आकर्षण. मधु पांडेय. मंडल कोषाध्यक्ष. राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति महिला प्रकोष्ठ आगरा मंडल, एवं विजयालक्ष्मी गुप्ता राष्ट्रीय महामंत्री .राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति महिला प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने सामाजिक कार्य करने के लिये समाज शिरोमणि की उपाधि प्रदान करते हुए सम्मानित किया संगोष्ठी का सफल संचालन. वंदना शर्मा .अध्यक्ष .राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति वूमेन पावर जनपद आगरा ने किया. संगोष्ठी में रूबी बघेल ,मनीषा चाहर, मंजू सिंह लक्ष्मी दीक्षित, प्रीति शर्मा ,मिंटीकेसरी (राज्य .झारखंड), अंजू गुप्ता वंदना गुप्ता, रुचि गुप्ता ,गुंजन उपाध्याय, नेहा गुप्ता ,उमा अग्रवाल, पायल कुलश्रेष्ठ, कृति गर्ग ,रुचि गुप्ता, रश्मि अग्रवाल ,ज्योति कुदेशिया,नूतन गुप्ता आदि ने भाग लिया*

More Stories
लखनऊ 14 जनवरी 26 * मकर संक्रांति के बाद योगी मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें तेज
नई दिल्ली 14 जनवरी 26 * ईरान में बिगड़ते हालात के बीच भारतीय दूतावास। ..
*पूर्णिया बिहार 14 जनवरी 26*पूर्णिया पुलिस को मिला नया आईजी, सलामी दी गई*