आगरा07जून*कालिंदी विहार में डॉक्टर पति, पत्नी और ‘वो’ में मारपीट
आगरा। कालिंदी विहार में डॉक्टर पति, पत्नी और वो में मारपीट। 19 साल पहले डॉक्टर का हुआ था बाल विवाह।
थाना एत्मादुद्दौला के कालिंदी विहार में पति पत्नी और वो में मारपीट हो गई। पति फिरोजाबाद जिले के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर है। डॉक्टर और उसकी पत्नी का बाल विवाह हुआ था। करीब 11 साल पहले ही पत्नी की विदा हुई है। लंबे समय से पत्नी सिद्धार्थनगर में रह रही थी। जब उसे जानकारी मिली कि उसका पति कालिंदी विहार वाले घर में किसी लड़की के साथ रह रहा है तो वह आगरा पहुंच गई। वहीं पर पति पत्नी और वो में मारपीट हो गई। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। पुलिस दोनों पक्ष का मेडिकल करा रही है।
19 साल पहले हुआ था बाल विवाह
उत्तर प्रदेश की सिद्धार्थ नगर की रहने वाली महिला का बाल विवाह करीब 19 साल पहले डॉक्टर से हुआ था। शादी के समय दोनों नाबालिग थे। इसलिए उनका गौना नहीं हुआ। करीब 11 साल पहले बालिग होने पर महिला की विदाई हुई। उसके दो जुड़वा बच्चे भी हैं जिनकी उम्र 11 साल है।
घायल हालत में पहुंची थाने
पीड़ित पत्नी रविवार शाम को घायल अवस्था में थाना एत्मादुद्दौला पहुंची, जहां साथ में उसका पति डॉक्टर भी था। डॉक्टर वर्तमान में सिरसागंज थाना क्षेत्र के अरांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक हैं। कालिंदी बिहार के राधिका गार्डन के पास रहता है।
खर्चे के रुपये भेजना किया बंद
डॉक्टर की पत्नी का कहना है कि वह लंबे समय से अपने पति के साथ सिद्धार्थनगर में रह रही थी। जब उनका स्थानांतरण फिरोजाबाद हो गया तो उनके पति ने आगरा में रहना शुरू कर दिया। कुछ समय तक सब कुछ सही चलता रहा।

More Stories
पूर्णिया बिहार 29 मार्च 26* पूर्णिया में पुलिस पर फायरिंग : एसपी सुश्री स्वीटी सेहरावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
नोयडा 30 मार्च 26*अखिलेश यादव पर बीजेपी के गुर्जर विधायक का बड़ा हमला*
कौशाम्बी 30 मार्च 26*नए सत्र में बच्चों का प्रवेश प्रारंभ प्रधानाचार्य ने तिलक लगा किया शुभारंभ बच्चों में उल्लास*