आगरा २ दिसम्बर 2025 *इरादतनगर पुलिस और ईमानदार ऑटो चालक बने हीरो — महिला का ₹16,000 व गहनों से भरा पर्स सुरक्षित लौटाया
आगरा। इरादतनगर में सोमवार शाम पुलिस और एक ईमानदार ऑटो चालक ने इंसानियत और फुर्ती की मिसाल कायम की। लुहेटा मोड़ पर महिला का पर्स मिला, जिसमें ₹16,000 नकद, सोने-चांदी के आभूषण और महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। ऑटो चालक ने तुरंत पर्स थाना में जमा करा दिया।
थाना इरादतनगर की टीम—HM क्राइम धीरज सिंह चाहर और SI सौरभ राठी— सीसीटीवी फुटेज और सुरागों से महिला की पहचान कर ली। रात 9 बजे महिला और उसके पति को बुलाकर पर्स सुरक्षित सुपुर्द किया गया।
महिला ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और चालक की ईमानदारी की खुले दिल से सराहना की। यह घटना दिखाती है कि आज भी ईमानदारी, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी ही असली हीरो हैं।

More Stories
मथुरा 14 अगस्त 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत 01 अभियुक्त को अवैध नशीला पदार्थ (गांजा) सहित गिरफ्तार किया गया ।*
बांदा 14 अगस्त 26*अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ ने शहीद विद्यार्थी रामचंद्र प्रजापति जी का शहादत दिवस मनाया गया*
भागलपुर14अगस्त2026*भव्य 251 कलश शोभा यात्रा विषहरी पूजा को लेकर के निकल गया