आगरा/नई दिल्ली11अक्टूबर*एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग में प्रिल्यूड को मिला द्वितीय स्थान : डॉ सुशील गुप्ता
आगरा/नई दिल्ली। एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2022 – 23 द्वारा आगरा में प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल को द्वितीय स्थान प्रदान किया गया है। एजुकेशन वर्ल्ड दुनिया का सबसे विस्तृत स्कूल रैंकिंग सर्वेक्षण है। यह सम्मान विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता व निदेशिका श्रीमती सुनीता गुप्ता ने 11 अक्टूबर, 2022 को द लीला पैलेस, नई दिल्ली में प्राप्त किया।
विश्व के सर्वाधिक विस्तृत सर्वे ’एजूकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग सर्वे 2019-20 द्वारा प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल को आगरा का दूसरा श्रेष्ठ विद्यालय घोषित किया गया। डॉ.सुशील चंद्र गुप्ता ( निदेशक, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल ) को एजूकेशन वर्ल्ड ने 27 नवंबर, 2019 को ट्रांसफॉरमेटिव एजुकेशन लीडर’ से सम्मानित किया। डॉ. सुशील गुप्ता को श्री राजीव देसाई, अध्यक्ष अल्पविराम परामर्श और प्रसिद्ध स्तंभकार, श्री जी.एन वार,अध्यक्ष प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, जम्मू-कश्मीर और डॉ. कुलभूषण शर्मा, अध्यक्ष नेशनल इंडिपेंडेंस स्कूल अलायंस द्वारा शिक्षा की श्रेणी में विशेष योग्यता पुरस्कार प्रदान किया गया। यह समारोह एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया बजट प्राइवेट स्कूल रैंकिंग 2021-22 द्वारा लीला पैलेस, नई दिल्ली में 9 अप्रैल 22 को आयोजित किया गया था।

More Stories
नैनीताल19जून 26*लालकुआँ में चोरों के हौसले बुलंद: मोटरसाइकिल के बाद अब ‘दूध चोर’ सक्रिय, कोतवाली के सामने से क्रेट्स ले उड़ा चोर
कानपुर नगर19जून26*इस समय भयंकर कड़ी धूप।के यातायात पुलिस जाम लगने के भय से कर रही मुस्तैद ड्यूटी
मथुरा 19 जून 26* 01 अभियुक्त को 01 अवैध तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ किया गया गिरफ्तार ।*