अलीगढ़24जुलाई25*राष्ट्रीय लोक अदालत का 13 सितंबर को होगा आयोजन
यूपी आजतक अलीगढ़ से ब्यूरो चीफ शिवानी जैन की रिपोर्ट
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 13 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। अपर जिला जज एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नितिन श्रीवास्तव ने बताया कि जिला मुख्यालय एवं बाह्य स्थित न्यायालयों, तहसील स्तर पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में न्यायालयों एवं विभागों में लंबित फौजदारी के शमनीय वाद, धारा 138 एनआई एक्ट, धन वसूली, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, श्रम, विद्युत, जलकर, पारिवारिक, वैवाहिक, भूमि अर्जन के मामलों का निस्तारण आपसी सुलह व समझौते के आधार पर किया जाएगा। आयोजन को लेकर बुधवार को एक बैठक होगी.

More Stories
मथुरा 25 मार्च 26 “MISSION SHAKTI”* फेज़ 5.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
पूर्णिया बिहार 25 मार्च 26 *कसबा में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा: हजारों महिलाएं एक ही रंग में दिखाएंगी भक्ति का रंग
पूर्णिया बिहार 25 मार्च26 *मां कामाख्या की महिमा अपरम्पार, पूर्णिया में राजकीय महोत्सव का भव्य आगाज़