अलीगढ़24अगस्त24*तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रहे अधेड़ व्यक्ति को मारी टक्कर , मौत
अलीगढ़ से शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट
अलीगढ़*थाना गभाना क्षेत्र में भरतरी के पास बोलेरो कार सवार ने पैदल चल रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी । हादसे में पैदल चल रहे व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया । पुलिस घटना की जांच पड़ताल करने में जुटी है । जानकारी के मुताबिक , जनपद गौतमबुद्ध नगर के कस्बा जेवर निवासी करीब 55 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद गभाना के भरतरी पर एक होटल में काम किया करते थे । राजेंद्र होटल के बाहर पैदल किसी काम से जा रहे थे । तभी बोलेरो कार ने उन्हें टक्कर मार दी । जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ देर तड़पने के उपरांत मौके पर ही उनकी मौत हो गई । घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । पुलिस ने हादसे की खबर परिजनों को दी । मृतक के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए । मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया ।

More Stories
*भागलपुर में केस उठाने की धमकी, रंगदारी और जान से मारने की साजिश का आरोप* भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता भागलपुर बिहार के भागलपुर जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपने ही मोहल्ले के कुछ लोगों पर केस वापस लेने का दबाव बनाने, रंगदारी मांगने और जान से मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया है पीड़ित ने इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।आवेदन के अनुसार, पीड़ित पवन कुमार यादव, जो विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के परवती मोहल्ले के निवासी हैं, ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों किशन कुमार, रंजीत कुमार, अनिल कुमार, अभिषेक कुमार, रागिनी देवी और किरण देवी ने मिलकर उनके साथ मारपीट की, घर में लूटपाट की और रंगदारी की मांग की इस मामले में पहले से ही न्यायालय में एक मुकदमा लंबित है, जिसे उठाने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है।पीड़ित का आरोप है कि आरोपित लोग लाठी और तलवार के साथ उनके घर पर पहुंचकर गाली-गलौज करते हैं और केस वापस नहीं लेने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते हैं साथ ही एक लाख रुपये की रंगदारी की मांग भी की जा रही है घटना का कुछ हिस्सा सीसीटीवी कैमरे में कैद होने का भी दावा किया गया है आवेदन में यह भी कहा गया है कि 28 मार्च 2026 को आरोपितों ने फिर से घर पर आकर धमकी दी और जान से मारने की साजिश रचने की बात कही। इससे पीड़ित और उनके परिवार में दहशत का माहौल है पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाती है।
भागलपुर 14 अप्रैल 26*ए वाई जैड क्रिएटर आपके शहर भागलपुर में खुला उत्पाद खरीद पर 10 प्रतिशत ऑफर के साथ
अयोध्या 14 अप्रैल 26*रुदौली नगर में विद्या भारती से संबद्ध सरस्वती शिशु मंदिर का किया गया शुभारंभ