अलीगढ़09जून23*एसड़ीएम इगलास ने की सीएचसी पर छापेमारी, भारी मात्रा बाहरी दवाएं हुई बरामद।
अलीगढ़ इगलास से संवाददाता यादवेंद्र पाल यूपी आआजतक
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इगलास में एसडीएम इगलास महिमा राजपूत और नायब तहसीलदार श्वेता जिंदल द्वारा औचक निरीक्षण कर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान स्टाफ नर्स के ऑफिस से भारी मात्रा में बाहर की दवाएं पाई गई। जिसको लेकर सभी दवाओं को कब्जे में लेकर जांच कर आला अधिकारियों के मौके पर पहुंचने की बात एसडीएम महिमा राजपूत द्वारा की गई। इसीको लेकर एसडीएम महिमा राजपूत द्वारा अधिकारियों को अवगत करा कर मौके पर आकर जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए गए। वहीं ड्रग इंस्पेक्टर को मौके पर बुलाकर दवाओं की इंक्वायरी की जा रही है। पिछले 2 घंटे से एसडीएम इगलास महिमा राजपूत बाहर से आई दवाओं की जांच पड़ताल कर रही है। एसडीएम इगलास सीसीटीवी कैमरो को खंगालने में लगी हुई है। बताया जाता है कि प्रसूता के इलाज को लेकर यह बाहरी दवाएं यहां उन्हें दी जाती थी। जिसकी जांच पड़ताल अभी जारी है। #छापेमारी

More Stories
पूर्णिया 22 फ़रवरी 26*“डायरिया से डर नहीं” कार्यक्रम अंतर्गत छात्र छात्राओं ने पोस्टर के जरिए डायरिया के रोकथाम का दिया गया संदेश
सहारनपुर 23 फ़रवरी 26*ऑपरेशन सवेरा के चलते एक स्मेक तस्कर पर चिलकाना पुलिस का कडा एवम बड़ा प्रहार*
लखनऊ २३ फरवरी २६ * राजधानी लखनऊ में बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी