अलीगढ़08जून24*गर्मी में पानी के लिए तरस रहे लोगों ने नगर निगम में किया हंगामा
अलीगढ़ (शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट)
अलीगढ मे लोग भीषण गर्मी मे पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं । नगर निगम स्मार्ट सिटी अलीगढ मे लोगों को पीने का पानी तक मुहैया नहीं करा पा रहा है । जिसके चलते शहर की मलिन बस्ती और मोहल्ले में लोग पानी के लिए तरस रहे हैं । शुक्रवार को चंदनीया के दर्जनों लोगों ने नगर निगम का घेराव किया । गुस्साए लोगों ने नगर निगम कार्यालय का गेट बंद कर अधिकारियों को कार्यालय के अंदर ही बंद कर दिया । आक्रोशित लोगों ने नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । आक्रोशित लोगों ने नगर निगम हाय , हाय , जों नहीं मानेगा झंडे से वो मानेगा डंडे से , जैसे नारे लगाए । अक्रोशित लोगों ने बताया कि चन्दनिया मे पिछले 15 दिन से पीने के पानी की समस्या बनी हुई है । लेकिन कोइ समाधान नहीं हो रहा है । इस दौरान जीएम ने लोगों से बात और उनकी समस्या को सुना । जीएम ने लोगों की समस्याओं को सुनकर समस्या का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया | लोगों ने कहा कि हमारी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अब हम मेयर का घेराव करेंगे ।

More Stories
लखनऊ 19 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर 19 नवम्बर 26*पनकी में घर में घुसकर जानलेवा हमला: दो महीने तक जिंदगी से जूझने के बाद 78 वर्षीय बुजुर्ग की मौत,
चित्रकूट 19 नवम्बर 26*राम वन गमन मार्ग की मिट्टी और NTPC का राखड़ निजी प्लांट में खपाने का आरोप