अलीगढ़ से एडवोकेट शिवानी जैन की रिपोर्ट यूपीआजतक
अलीगढ़04अप्रैल24*युवक ने फंदे पर लटककर जान दी
अलीगढ़ महानगर के गांधी पार्क क्षेत्र की आंबेडकर कॉलोनी में युवक ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली । हालांकि वजह साफ नहीं हुई है । पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है । बुधवार को महानगर के देहली गेट के नगला मसानी का 35 वर्षीय विजय चार बच्चों के पिता थे और मजदूरी करते थे । उन्होंने एक मकान गांधी पार्क की आंबेडकर कॉलोनी में बना रखा था । पत्नी की मौत के बाद विजय ने दूसरी शादी कर ली थी । बुधवार की सुबह वह आंबेडकर कॉलोनी वाले मकान पर आए और आत्महत्या कर ली । पड़ोसियों ने शक होने पर झांककर देखा तो शव लटका देखा । इस पर शोर मचाया और पुलिस बुला ली । तब शव उतारा गया । बाद में परिजन आ गए । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है मगर आत्महत्या का कारण साफ नहीं हुआ है । पुलिस घरेलू कलह से जोड़कर जांच कर रही है । इंस्पेक्टर के अनुसार मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई तय होगी ।

More Stories
नई दिल्ली 24 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*
नई दिल्ली 24 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *⚜️ आज का राशिफल ⚜️*
नई दिल्ली 24 मार्च 26*इतिहास की 24 मार्च 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश…*