अलीगढ़ 21 अगस्त 24*डाकघर अधीक्षक ने दी जान : मरने से पहले SSP के नाम लिखा सुसाइड नोट ; कल ही CBI ने डाकघर पर मारा था छापा
शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में प्रधान डाकघर के अधीक्षक ने बुधवार सुबह गोली मारकर आत्महत्या कर ली । अलीगढ़ स्थित अपने आवास पर उन्होंने खौफनाक कदम उठाया । खुदकुशी से पहले उन्होंने अलीगढ़ के एसएसपी के नाम सुसाइड नोट भी लिखा है । इसमें उन्होंने कई लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाया है । पुलिस जांच में जुटी है । जानकारी के अनुसार , बुलंदशहर में तैनात डाक विभाग के अधिकारी टीपी सिंह ने अलीगढ़ के बन्नादेवी के सुरक्षा विहार स्थित अपने आवास पर बुधवार सुबह खुदकुशी कर ली । उन्होंने खुद को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार ली । पुलिस मौके पर जांच में जुटी है । डाक अधिकारी मूल रूप से लोधा के गांव अकराबत के रहने वाले थे । इस दौरान का सुसाइड नोट भी एसएसपी के नाम लिखकर छोड़ा है । जिसमे कई लोगो के नाम खोले हैं । उनको ही इसके लिए जिम्मेदार बताया है ।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
बांदा १ फ़रवरी २६*हिंदू सम्मेलन का आयोजन तुलसी शाखा शांति नगर बांदा की ओर से आयोजित किया गया।
बांदा १ फ़रवरी २६*संत शिरोमणि रविदास जी की 649 वीं जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई*
मथुरा/जोधपुर 1 फरवरी 26*जोधपुरजिला कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष ने केंद्रीय बजट को निराशाजनक बताया*