रोहतास 19 मार्च 26*डीडीयू मंडल ने कबाड़ बिक्री में ₹80 करोड़ का लक्ष्य किया प्राप्त*
_____________________________________
डेहरी रोहताससे संवाददाता मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक ✍🏻
दिनांक: 19.03.2026, गुरुवार
पंडित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में कबाड़ (स्क्रैप) बिक्री के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए ₹80 करोड़ का लक्ष्य सफलतापूर्वक प्राप्त किया है। यह मंडल के कुशल संसाधन प्रबंधन एवं राजस्व सृजन की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धि है।
यह सफलता मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीना के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक श्री सुधीर प्रसाद सिंह के सक्षम नेतृत्व में प्राप्त हुई। उनके प्रभावी नियोजन, सतत निगरानी तथा ई-नीलामी (e-auction) के माध्यम से समयबद्ध निष्पादन ने इस लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस उपलब्धि में मंडल के सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सामूहिक प्रयास, बेहतर समन्वय और समर्पण सराहनीय रहा,जिसके परिणामस्वरूप कबाड़ सामग्री का सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित हो सका।
कबाड़ का समयबद्ध निस्तारण न केवल रेलवे को अतिरिक्त राजस्व प्रदान करता है, बल्कि कार्यस्थलों पर स्थान की उपलब्धता बढ़ाता है,सुरक्षा एवं स्वच्छता में सुधार करता है तथा पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक होता है। साथ ही, अनुपयोगी संसाधनों के पुनर्चक्रण (recycling) से सतत विकास को बढ़ावा मिलता है।
डीडीयू मंडल भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन को बनाए रखते हुए और अधिक ऊंचे लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

More Stories
अयोध्या3मई26*श्रद्धालु की मोबाइल चोरी करने वाला गिरफ्तार (विनय सिन्हा)
जालौन 3मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर जालौन केई कुछ महत्वपूर्ण खबरें
जालौन3मई26*मनुष्य के जीवन मे भोजन की तरह से सत्संग की भी आवश्यकता होती है