अयोध्या7फरवरी26*जल अर्पण दिवस पर विधायक रामचंद्र यादव ने किया शुभारंभ,ग्रामीणों को दिलाई जल संरक्षण की शपथ
भेलसर(अयोध्या)*जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकास खंड रूदौली के ग्राम शाहबाजपुर व फेलसंडा में शनिवार को “जल अर्पण दिवस” का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रूदौली विधायक रामचंद्र यादव ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, पंचायत प्रतिनिधि और समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है, लेकिन इसके साथ-साथ जल संरक्षण भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पानी प्रकृति का अनमोल उपहार है और इसकी एक-एक बूंद बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्रामीणों से जल का सदुपयोग करने, अनावश्यक बर्बादी रोकने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।
इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों को जल संरक्षण, स्वच्छता और जल के जिम्मेदार उपयोग की सामूहिक शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान पानी की टंकी परिसर में विधायक ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आम का पौधा भी रोपित किया।
ग्राम प्रधान राम जी शर्मा ने कहा कि योजना से गांव की पेयजल व्यवस्था में सुधार आया है और सभी को मिलकर इसे सफल बनाना चाहिए। जल जीवन मिशन के अधिकारी किशन कुमार ने मिशन की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सरकार की इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम में ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति के पदाधिकारियों ने भी जल संरक्षण के महत्व पर अपने विचार रखे।अंत में सभी उपस्थित लोगों ने जल बचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का समापन जागरूकता संदेश के साथ हुआ।

More Stories
गोरखपुर 27 मार्च 26* मुख्यमंत्री को भेट किया गया खास नायाब तोहफा
मिर्ज़ापुर 27 मार्च 26*किसान भाई अपनी फसलों की कटाई कराकर सुरक्षित स्थानों पर पहुचाँ दे
कौशाम्बी 27 मार्च 26*हाईवे पर खड़े ट्राला से टकराई पिकअप, 8 श्रद्धालुओं की मौत