November 17, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या4सितम्बर25*जनपद आगमन पर सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का सपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

अयोध्या4सितम्बर25*जनपद आगमन पर सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का सपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

अब्दुल जब्बार

अयोध्या4सितम्बर25*जनपद आगमन पर सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का सपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

भेलसर(अयोध्या)समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के अयोध्या आगमन पर समाजवादी कार्यकर्ताओं ने जनपद अयोध्या की सीमा शुरू होते ही जगह-जगह भव्य स्वागत व अभिनंदन किया। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लेकर सुबह से ही कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
सबसे पहले रानीमऊ में पूर्व मंत्री सैय्यद अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां ने प्रदेश अध्यक्ष शाम लाल पाल के साथ रानी मऊ स्थित आंबेडकर प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और अपने समर्थकों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद काफिला मवई चौराहा स्थित ऑल इंडिया रेस्टोरेंट पर सपा नेत्री श्रेया सिंह पटेल व समाजसेवी दानिश हुसैन ने संयुक्त रूप से बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ स्वागत किया। स्वागत की इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए रोज़ा गांव में पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद अली ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर श्याम लाल पाल का उत्साहपूर्वक अभिनंदन व स्वागत किया। पूरे सफर में जगह-जगह फूल-मालाओं और नारों से स्वागत होता रहा। समाजवाद जिंदाबाद और अखिलेश यादव जिंदाबाद,शाम लाल पाल जिंदाबाद जिंदाबाद के गगन चुंबी नारों से वातावरण गूंजता रहा। कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था।
सपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ और जोश देखकर प्रदेश अध्यक्ष बहुत खुश दिखे। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं का उत्साह इस बात का संकेत दे रहा है कि 2027 में सपा मुखिया अखिलेश यादव की नेतृत्व वाली पी डी ए सरकार बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं के इस उत्साह का अभिवादन स्वीकार करते हुए कार्यकर्ताओं से आवाह्न किया कि कार्यकर्ता अभी से जुट जाए जिससे 2027 में सपा की सरकार बने। प्रदेश अध्यक्ष को कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और एक बार फिर उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनेगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष पारस नाथ यादव,सैय्यद रिजवान रसूल,मास्टर उजैर अहमद, नजमुद्दीन,माजिद अली,जुनेद अहमद,विंध्या सिंह,शेख अफफान,असीम अहमद आदि सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।

रौजागांव में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का प्रदेश सचिव मोहम्मद अली के नेतृत्व में सपाईयों ने किया जोरदार स्वागत

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का रुदौली विधानसभा क्षेत्र के रौजागांव ओवरब्रिज स्थित दलसरायं चौराहे पर समाजवादी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व सपा के प्रदेश सचिव व जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद अली व सैयद रिजवान रसूल ने किया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ और माला पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने जमकर पार्टी के समर्थन में नारेबाज़ी की।इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी आज भी उत्तर प्रदेश की जनता की पहली पसंद है। प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और बदहाल कानून-व्यवस्था से त्रस्त है। ऐसे में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे घर-घर जाकर सपा की नीतियों को पहुंचाएं और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें।
उन्होंने आगे कहा कि आगामी चुनावों में सपा मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी और एक बार फिर 2027 में समाजवादी सरकार बनेगी। इस मौके पर कार्यक्रम में जिला सचिव राजित राम रावत, मवई ब्लॉक अध्यक्ष रेहान खान, जिला सचिव कल्लू सिंह, विधानसभा उपाध्यक्ष फरीद अहमद बाबा, रशीद अंसारी, मुस्ताक अहमद नरौली, जियाउर्रहमान जिया, मोहम्मद सुफियान, मोहम्मद दानिश, शेख नजमुद्दीन, माजिद अली, मुकीम अहमद, जिला पंचायत सदस्य असगर अली, सोनू खान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अधिवक्ताओं ने किया सपा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के अयोध्या जाते समय तहसील मुख्यालय के सामने भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष आमिर ख़ान एवं प्रमोद यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं तथा पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया। मौके पर मौजूद बार एसोसिएशन रुदौली के अध्यक्ष चौधरी अज़ीम उद्दीन व समाजवादी पार्टी से टिकट के दावेदार विनोद लोधी ने प्रदेश अध्यक्ष को भरोसा दिलाया कि वे समाजवादी विचारधारा को मज़बूत करने और जनहित की लड़ाई लड़ने के लिए हमेशा अग्रसर रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अधिवक्ता समाज लोकतंत्र की मज़बूत नींव हैं और न्याय की लड़ाई को मज़बूत बनाते हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अधिवक्ताओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव संकल्पित है इस अवसर पर कुलभूषण यादव,अब्दुल हई,साहब सरन वर्मा, अजय यादव,नंद किशोर यादव,इम्तियाज़ अहमद,दिलीप कुमार,राजेंद्र कुमार,शिव बहादुर लोधी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने “समाजवादी पार्टी ज़िंदाबाद” के नारों से स्वागत समारोह और कार्यकताओं में जोश भर दिया

Taza Khabar