अब्दुल जब्बार
अयोध्या4मार्च24*पुलिस ने छेड़खानी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
भेलसर(अयोध्या)मवई पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर परौली तिराहा से नाबालिक बालिका से छेड़खानी करने वाले वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार थाना मवई पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चला रही थी तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली की नाबालिक बालिका से छेड़खानी करने वाले वांछित अभियुक्त परौली तिराहा पर है।सूचना मिलते ही उप निरीक्षक मोहम्मद इदरीश खान,हेड कांस्टेबल अजीत सिंह,कांस्टेबल अनूप चौधरी के साथ मौके पर पहुंचकर अभियुक्त आकाश कठेरिया पुत्र महेश चंद्र निवासी लाड़म पुर सैफई इटावा को गिरफ्तार कर लिया।अभियुक्त के विरुद्ध 7/8 पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

More Stories
अयोध्या27अक्टूबर25*25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित अयोध्या दौरे को लेकर तैयारियों में तेजी आई।
दिल्ली27अक्टूबर25* चुनाव आयोग ने SIR को लेकर बड़ा एलान किया है
नई दिल्ली27अक्टूबर25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें⤵️