अयोध्या31मई26*विश्व तम्बाकू दिवस पर सोसायटी ने इंस्टीट्यूट में चलाया नशा मुक्त जागरूकता अभियान
मद्य निषेध अधिकारी ने बच्चों को नशा न करने के लिए दिलाई शपथ
भेलसर(अयोध्या)शुभांकार वेल्फेयर सोसायटी एंव मद्य निषेध विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर एस एन टी कंप्यूटर इंस्टीट्यूट पूरे काजी रुदौली मे निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे विभिन्न प्रतिभा के धनी छात्रो ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।इंस्टीट्यूट के प्रबंधक संदीप कुमार राजपूत ने कहा कि शुभांकर वेल्फेयर सोसायटी नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चला कर समाज के लोगो को लगातार जागरूक कर रही है और देश के युवाओं को इससे बचाने का कार्य कर रही हैं जिससे मैं विशेष रूप से सोसायटी के चेयरमैन रमेश कुमार यादव को धन्यवाद देना चाहता हूँ कि आज विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर बहुत ही जटिल समस्या का निदान बहुत ही सरल शब्दों में बच्चो को जागरूक किया और उससे होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से समझया। विजयी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह एंव प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।जिला मद्य निषेध अधिकारी सन्जना सिंह ने बच्चो को नशा न करने की शपथ दिलाईं। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मीनाक्षी पान्डे, द्वितीय स्थान गुन्जन लोधी,तृतीय स्थान कंचन,चतुर्थ स्थान मुस्कान व भाषण प्रतियोगीता मे प्रथम स्थान मुस्कान प्रजापति,द्वितीय स्थान सोनी, तृतीय स्थान अंकित प्रताप,चतुर्थ स्थान आकांक्षा ने प्राप्त किया।इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव,कोषाध्यक्ष उमा कान्त वर्मा,कार्यक्रम प्रभारी तन्जीम फातिमा,मिडिया प्रभारी पंकज कुमार,सद्स्य अमर बहादुर ,अनुभव वर्मा आकृति वर्मा ,संदीप कुमार वीरेंद्र यादव इत्यादि लोग मौजूद रहे।

More Stories
बांदा 31 मई 26*यातायात विभाग का चला सघन चेकिंग अभियान, 200 से अधिक वाहनों का हुआ चालान*
रीवा31मई26*शांति व्यवस्था, सुरक्षा और 24 घंटे ड्यूटी के बाबजूद पुलिसकर्मियों का वेतन चर्चा का विषय*
शामली31मई26*सिंघम सतीश कुमार का एक्शन: समझौता हुआ, फिर भी नहीं बच सके आरोपी, दोनों पक्षों पर पुलिस का शिकंजा