April 20, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या31अक्टूबर*यूपीआजतक न्यूज से आज की खास खबरे

अयोध्या31अक्टूबर*यूपीआजतक न्यूज से आज की खास खबरे

[31/10, 3:28 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अनिल कुमार मिश्रा की रिपोर्ट*

*दो छात्र विद्यालय से लापता*

*लापता होने की सूचना परिजनों ने दी कोतवाली में*

भेलसर(अयोध्या)कोतवाली रुदौली क्षेत्र के दो छात्रो के विद्यालय से लापता होने की सूचना परिजनों ने कोतवाली में दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार शहर के नेशनल हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र लुकमान उम्र 15 वर्ष पुत्र इस्लाम ग्राम जलीलपुर कोतवाली रूदौली व वेद प्रताप उम्र 16 वर्ष पुत्र गोविंद कुमार निवासी पुरे मियां कोतवाली रुदौली शुक्रवार को विधायलय गए थे।छात्रो के विद्यालय से घर वापस न आने पर परिजनों ने शनिवार को लुकमान और वेद प्रताप के लापता होने की सूचना कोतवाली में दर्ज कराई है।कोतवाल विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि छात्रों के विद्यालय से गायब होने की जाच की जा रही है।
[31/10, 3:28 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट*

*प्रतिज्ञा रैली में रूदौली से सैकड़ों कांग्रेसी होंगे शामिल*

भेलसर(अयोध्या)गोरखपुर में प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा रैली में रुदौली क्षेत्र से सैकड़ों की तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता 31अक्टूबर को शामिल होने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य दयानंद शुक्ला की अगुवाई में जाएंगे।
उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस सचिव मुजतबा खा ने बताया श्रीमती प्रियंका गांधी द्वारा की गई प्रतिज्ञाएं जिसमें किसानों से ₹25 सौ रुपये कुंटल धान गेहूं की खरीद,छात्राओं को स्कूटी व मोबाइल फोन,किसानों का कर्जा माफ,बिजली बिल माफ करने जैसी प्रतिज्ञा से आम आदमी खुश है क्योंकि वह जानता है कि प्रियंका गांधी जो कहती है वह करती है जिससे लोगों में भारी उत्साह है।बनारस के बाद गोरखपुर की रैली ऐतिहासिक होकर कांग्रेस के बढ़ते ग्राफ को और आगे बढ़ाएगी।
[31/10, 3:28 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अनिल कुमार मिश्रा की रिपोर्ट*

*विधायक ने शुरू किया भाजपा का महा सदस्यता अभियान*

भेलसर(अयोध्या)भाजपा का महा सदस्यता अभियान का विधान सभा रूदौली में शनिवार को भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने शुजागंज से शुरू किया।
विधायक ने सैकड़ो लोगो से अपने अपने मोबाइल फोन के माध्यम से भाजपा महा सदस्यता अभियान से जुड़ने के लिए अपील करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के कल्याणकारी नीतियों के कारण गाव व शहर में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ती ही जा रही है।इस अवसर पर संयोजक निर्मल शर्मा ने बताया कि महा अभियान में आए आमजन को भाजपा सरकार के कार्यो के बारे में भी बताया जा रहा है।हर गाव हर बूथ पर महा सदस्यता अभियान में जोड़ने का काम किया जा रहा है।इस मौके पर भाजपा नेता तेज तिवारी,निर्मल शर्मा,कृष्ण सागर पाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

About The Author

Taza Khabar