अयोध्या31अक्टूबर*पुलिस ने किसान नेता अरविंद यादव को किया हाउस आरेस्ट
फ़ोटो
अयोध्या। मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आज दीप उत्सव की तैयारी देखने का कार्यक्रम है। इसके चलते अयोध्या जनपद का जिला पुलिस प्रशासन किसान नेता अरविंद यादव को किया हाउस अरेस्ट। श्रीयादव के घर पर कांस्टेबल पंकज प्रताप व राममिलन उनके घर पर है मुस्तैद। किसान नेता अरविंद यादव ने कहा है कि किसानों की आवाज योगी हमको हाउस आरेस्ट करके नही दबा सकते है। योगी सरकार किसानों की विरोधी व जन विरोधी है। इस सरकार को बदलनी है। इस सरकार से किसान, नवजवान, आमजन, छात्र आदि दुःखी है। यह सरकार जनता को जला रही है महंगाई की आग से। जनता भी 2022 में भाजपा सरकार को हराकर दम लेगी। यह सरकार की तानाशाही व हिटलरशाही है।

More Stories
जम्मू १७ फरवरी २६ * जम्मू के बाल सुधार गृह से दो पाकिस्तानी समेत तीन कैदी भागे, छह अधिकारी सस्पेंड
पूर्णिया बिहार 17 फरवरी 26*मनोज सिंह की रहनुमाई में मनाई गई जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि
पूर्णिया बिहार 17 फरवरी 26*विजय खेमका ने सदन में उठाए पूर्णिया के विकास के मुद्दे, मंत्री ने दिए सकारात्मक आश्वासन