अब्दुल जब्बार
अयोध्या30नवम्बर*घर घर जाकर सरकार की उपलब्धियों को बताए-वी सत्या कुमार
रूदौली विधानसभा में सभी मंडलों में मण्डल प्रवास कार्यक्रम की बैठक आयोजित हुई
भेलसर(अयोध्या)आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को भाजपा द्वारा मण्डल प्रवास कार्यक्रम को लेकर विधानसभा क्षेत्र के शुजागंज मंडल,रूदौली नगर,बाबाबाज़ार मंडल,मवई मंडल की बैठक मुख्य अतिथि के रूप में वी सत्या कुमार राष्ट्रीय मंत्री व सहप्रभारी भाजपा उत्तर प्रदेश व क्षेत्रीय विधायक राम चन्द्र यादव की उपस्थित में सम्पन्न हुई।जिसमें सभी मंडलो के मंडल अध्यक्ष व बूथ कार्यकर्ताओं को चूनावी मन्त्र दिये गये।
आगामी विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां बढ़ने के कारण भाजपा ने अपनी कमर कस कर मैदान में आ गई हैं।जिसको लेकर सोमवार को रुदौली विधानसभा क्षेत्र के मवई मंडल की बैठक रानीमऊ चौराहा स्थित डायनमिक इण्टर कालेज व शुजागंज मंडल की बैठक आईआईएमएस कालेज रौजागांव में मण्डल प्रवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद वी सत्या कुमार राष्ट्रीय मंत्री व सहप्रभारी भाजपा उत्तर प्रदेश रहे।जिन्होंने वहां पर मौजूद सभी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी को जनता के घर घर जा कर केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा कराए गए कार्यों को विस्तार पूर्वक बताये की आप सभी को सरकार द्वारा किसी न किसी प्रकार लाभ मिल रहा है कि नही अगर नही तो उनका सारा डिटेल लेकर उनको लाभ दिलाने का प्रयास करें।मवई में कुल 86 बूथ हैं सभी बूथ अध्यक्ष व मण्डल अध्यक्ष,किसान मोर्चा व जितने भी संगठन के कार्यकर्ता हैं सभी जो सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं व किये गए कार्यों को बताये की भाजपा ही एक ऐसी पार्टी हैं जो सभी की हर तरह से मदद कर सकती हैं।राम मन्दिर का निर्माण,धारा 370 जैसे कार्य जिसको कभी किसी ने सपने में भी नही सोचा था उसको हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर दिया।उसके बाद रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने भी संगठन व पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार की योजनाओं व विधानसभा में खासतौर से लोकनिर्माण विभाग द्वारा सड़कों का जाल बिछाया जा चुका है।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह,जिला उपाध्यक्ष शिव गोविंद पांडे,खुन्नू पांडे,मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी,निर्मल शर्मा,अशोक कसौंधन,तेज तिवारी,मनोज मिश्रा,मवई मण्डल अध्यक्ष अंजनी साहू,बाबा बाजार मण्डल अध्यक्ष सन्तोष मिश्रा,धर्मेंद्र सिंह, शुजागंज पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष अनिल वर्मा,जिला संयोजक शिवानंद मिश्रा आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन अशोक कसौंधन ने किया।

More Stories
भागलपुर 6 मार्च 26*8040 पिस कोडीन युक्त सिरफ तथा 21000 टेन टैबलेट के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।
भागलपुर 6 मार्च 26*आत्मा बाजार में एक ग्राहक से दो मनचले युवक ने बीस हजार रूपए की छिनताई,
कौशाम्बी 6 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें