अब्दुल जब्बार
अयोध्या3अक्टूबर25*विधायक रामचंद्र यादव ने संभाली विसर्जन व्यवस्थाओं की कमान
भंडारे में उमड़ा जनसैलाब
भेलसर(अयोध्या)नवरात्रि के समापन पर रुदौली विधानसभा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का कार्यक्रम पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने खुद मोर्चा संभालते हुए क्षेत्र के प्रमुख विसर्जन स्थलों पर पहुंचकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों से मौके पर ही संवाद कर दिशा-निर्देश दिए और कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने में अग्रणी भूमिका निभाई।
विधायक रामचंद्र यादव ने रैछ, कामाख्या धाम, कल्याणी नदी (रामसनेहीघाट) सहित कई प्रमुख विसर्जन स्थलों का भ्रमण किया। उन्होंने स्थानीय प्रशासन, पुलिस, नगर निकाय के साथ मिलकर सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की आवाजाही में कोई बाधा न हो और विसर्जन शांति एवं भव्यता के साथ सम्पन्न हो।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विधायक रामचंद्र यादव की ओर से विसर्जन में शामिल भक्तों के लिए अमीलडीहा रेछ, कैथी, कामाख्या धाम और रानीमऊ (रामसनेही घाट) समेत कई स्थानों पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे की व्यवस्था स्वयं विधायक की देखरेख में की गई थी, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
विधायक रामचंद्र यादव लगातार दुर्गा प्रतिमाओं के साथ विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों की विसर्जन यात्राओं में शामिल रहे। उन्होंने क्षेत्रवासियों के बीच पहुंचकर नवरात्रि व दशहरा की शुभकामनाएं दीं और लोगों से संवाद कर सौहार्द एवं धार्मिक एकता का संदेश दिया।
इस दौरान विधायक रामचंद्र यादव ने कहा विसर्जन पर्व हमारे क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान है। हमारी सरकार और प्रशासन भक्तों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए पूरी तरह समर्पित है। मैं स्वयं हर स्थल पर जाकर यह सुनिश्चित कर रहा हूं कि किसी श्रद्धालु को कोई असुविधा न हो। क्षेत्रवासियों के सहयोग से कार्यक्रम शांतिपूर्ण और भव्य रूप में संपन्न हो रहे हैं।
पूरे कार्यक्रम में विधायक की सक्रिय मौजूदगी ने प्रशासनिक अमले में भी सजगता बढ़ाई और श्रद्धालुओं में भरोसे का माहौल बनाया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों और विभागों के सामंजस्य के चलते विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।
More Stories
मथुरा14अक्टूबर25*मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत जनपद के सभी थानों में महिलाओं एवं बच्चियों को जागरूक किया*
मथुरा 14 अक्टूबर 25*थाना राया पुलिस ने 03 गुमशुदा बच्चों को 04 घण्टे के अन्दर किया सकुशल बरामद*
फतेहपुर14अक्टूबर25*निचली गंगा नहर में मगरमच्छ को देख मचा हड़कंप