अब्दुल जब्बार
अयोध्या3अक्टूबर25*नम आंखों से माता रानी की प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम हुआ संपन्न
जगह-जगह भंडारे व पुष्प वर्षा कर भक्तों का स्वागत किया गया
भेलसर(अयोध्या)रुदौली नगर में दशहरा व प्रतिमा विसर्जन पर युवा सामाजिक सेवी एडवोकेट विवेक कुमार वैश्य व उनकी टीम के द्वारा श्री चंद्र देव आदर्श रामलीला समिति भैरवधाम व श्री राम लीला समिति ख्वाजाहाल रुदौली के समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता को अंगवस्त्र पहना कर स्मृति चिन्ह भेट की साथ ही मां दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन में आए हुए भक्तों के लिए भंडारे के साथ-साथ जलपान व प्रतिमा विसर्जन पर पुष्प वर्षा किया गया।
इस मौके पर रुदौली विधायक रामचंद्र यादव,भाजपा जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा आशीष शर्मा, भाजपा नगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष सचिन प्रताप शास्त्री, वरिष्ठ पत्रकार एडवोकेट रवि कुमार वैश्य, पत्रकार आशीर्वाद गुप्ता, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राम राज्य लोधी ,केंद्रीय दुर्गा पूजा सामान्यो समिति के महामंत्री दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव,श्री रामलीला समिति की मृदुल अग्रवाल, व्यापार मंडल महामंत्री राजेश गुप्ता ,शासकीय अधिवक्ता अभय वैश्य, आदर्श रामलीला समिति के महामंत्री बृजेश वैश्य,अभिषेक गुप्ता ,शिवा राठौर ,एडवोकेट शुभम कौशल, गौरव रस्तोगी ,अमरजीत कौशल, रवि यज्ञसैनी, एडवोकेट नितिन गुप्ता,
अध्यापक नीरज त्रिवेदी, इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

More Stories
रोहतास 27 फ़रवरी 26*मुख्य मंत्री परिभ्रमण योजना से छात्रों का शैक्षणिक विकास बढ रहा है :- डॉक्टर संजय सिंह*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*फौजी के अंतिम संस्कार में उमड़ा जन सैलाब*
सुल्तानपुर 27 फ़रवरी 26आगामी त्योहारों के मद्देनजर डीएम व एसपी ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया