[29/11, 4:14 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *कृषि कानून वापसी बिल लोक सभा में पास*
दिल्ली।
तीनों कृषि कानून बिल वापसी पर सदन में चर्चा से भागी सरकार तो विपक्ष ने किया हंगामा।
[29/11, 4:14 PM] Abdul jabbar Ayodhya: परीक्षा की नई तिथि घोषित,
26 दिसंबर को होगी UP TET परीक्षा।।
[29/11, 4:14 PM] Abdul jabbar Ayodhya: अयोध्या।
*सड़क चौड़ीकरण व्यवस्था के विरोध में अयोध्या के व्यापारियों ने अनिश्चितकालीन के लिए बंद की दुकानें, प्रसाद भी नही मिल रहा* ?
[29/11, 4:14 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग
राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र पहुंचे अयोध्या
अयोध्या।
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक शुरू। राम जन्मभूमि परिसर में चल रही बैठक। मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र कर रहे बैठक।बैठक में राम मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्र,विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र व निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेन्द्र दास मौजूद। टाटा कंसल्टेंसी व एलएनटी के एक्सपर्ट भी मौजूद।राम मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति को लेकर हो रही बैठक।बैठक में मंदिर की सुरक्षा।श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर भी हो रही चर्चा।
[29/11, 4:14 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
रास्ते की जमीन पर कब्जा करने का आरोप। रास्ता बंद करने का आरोप। 1 दर्जन से अधिक ग्रामीण पहुंचे सदर तहसील।सदर तहसील में अधिकारियों से की शिकायत।सदर तहसील के वासुपुर सिरसा जयसिंहपुर का मामला।देवांशी गर्ल्स कॉलेज के प्रबंधक पर रास्ते की जमीन पर कब्जा करने का आरोप।रास्ता बंद करने का आरोप।
[29/11, 4:14 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
जिला प्रशासन के खिलाफ अयोध्या धाम के व्यापारी हुए लामबंद। अयोध्या धाम के व्यापारियों का जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप। हनुमानगढ़ी से राम जन्म भूमि तक जाने वाले मार्ग के चौड़ीकरण का मामला। चौड़ीकरण की जद में आने वाले व्यापारियों को प्रशासन ने दिया है अल्टीमेटम।अयोध्या धाम के व्यापारियों का अयोध्या जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप। अयोध्या जिला प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप।पहले वादा करके बाद में मुकर गए जिम्मेदार अधिकारी। व्यापारियों की मांग के समर्थन में उतरे समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक पवन पांडे। पवन पांडे ने कहा व्यापारियों की मांग है जायज। पवन पांडे का बयान प्रदेश सरकार के अधिकारी व्यापारियों के साथ गुंडों ऐसा कर रहे हैं बर्ताव।
[29/11, 4:14 PM] Abdul jabbar Ayodhya:
अयोध्या नगरी के आकर्षण केन्द्र गुप्तारघाट पर बसे चाय व जलपान के दुकानदारों को प्रशासन द्वारा बिना सूचना रविवार की रात्रि की हटाया जाने लगा। इसकी सूचना स्थानीय दुकानदारों द्वारा जब नगर विधायक वेद गुप्ता को दी गई तब नगर विधायक द्वारा मण्डलायुक्त व जिलाधिकारी से वार्ताकर कर दुकानों को हटाये जाने की प्रक्रिया को समय पर स्थगित कराया गया। तत्पश्चात सोमवार की सुबह अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने गुप्तारघाट पर पहुँचकर स्थानीय दुकानदारों के साथ बैठक की।
स्थानीय दुकानदारों ने बिना सूचना दुकान गिराये जाने की शिकायत व दुकानों के हटने के बाद व्यापार के लिए उपर्युक्त स्थल की गुहांर विधायक वेद गुप्ता से लगाई। जिस पर नगर विधायक ने सभी को आश्वासन दिया कि बिना सूचना किसी भी दुकान को हटाया नहीं जायेगा साथ ही हटाने से पूर्व सभी को बसाने की व्यवस्था भी प्रशासन से वार्ताकर सुनिश्चित कराई जायेगी। उपस्थित लोगों ने नगर विधायक का आभार जताया।
इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष रवि सोनकर, रमेश पाण्डेय, संतोष निषाद, अक्षय लाल निषाद, लक्ष्मण पाण्डेय, प्रदीप निषाद, सुभाष निषाद व स्थानीय दुकानदारों की उपस्थिति रही।
[29/11, 4:14 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
टीईटी सॉल्वर गैंग के तीनों सदस्यों को पेश किया गया कोर्ट में।भेजा गया जेल। कोतवाली नगर पुलिस ने पेश किया था कोर्ट में।कल 28 नवंबर को एसटीएफ ने अयोध्या से किया था गिरफ्तार।किया था कोतवाली नगर पुलिस के हवाले।मैनपुरी सुल्तानपुर अंबेडकरनगर के रहने वाले हैं सॉल्वर गैंग के सदस्य।
[29/11, 5:16 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग न्यूज़
*राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र पहुंचे अयोध्या*
अयोध्या।
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक शुरू। राम जन्मभूमि परिसर में चल रही बैठक। मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र कर रहे बैठक।बैठक में राम मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्र,विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र व निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेन्द्र दास मौजूद। टाटा कंसल्टेंसी व एलएनटी के एक्सपर्ट भी मौजूद।राम मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति को लेकर हो रही बैठक।बैठक में मंदिर की सुरक्षा।श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर भी हो रही चर्चा।
[29/11, 5:16 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग न्यूज़
*रास्ते की जमीन पर कब्जा करने का आरोप*
अयोध्या।
रास्ते की जमीन पर कब्जा करने का आरोप। रास्ता बंद करने का आरोप। 1 दर्जन से अधिक ग्रामीण पहुंचे सदर तहसील।सदर तहसील में अधिकारियों से की शिकायत।सदर तहसील के वासुपुर सिरसा जयसिंहपुर का मामला।देवांशी गर्ल्स कॉलेज के प्रबंधक पर रास्ते की जमीन पर कब्जा करने का आरोप।रास्ता बंद करने का आरोप।
[29/11, 5:16 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *कृषि कानून वापसी बिल लोक सभा में पास*
दिल्ली।
तीनों कृषि कानून बिल वापसी पर सदन में चर्चा से भागी सरकार तो विपक्ष ने किया हंगामा।
[29/11, 5:16 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *कृषि कानून वापसी बिल राज्य सभा में भी पास*
[29/11, 5:16 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
सर्किट हाउस में शुरू हुई राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक। चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ले रहे बैठक।बैठक में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय सदस्य विमलेंद्र मोहन मिश्र सदस्य अनिल मिश्र टाटा कंसल्टेंसी व एलएनटी के एक्सपर्ट भी मौजूद। राम मंदिर निर्माण की प्रगति को लेकर चल रहा मंथन।
[29/11, 5:22 PM] Abdul jabbar Ayodhya: जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वधान में सब जूनियर, जूनियर बालक /बालिका जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप का उद्घाटन आज डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मकबरा में जिला एथलेटिक्स संघ के चेयरमैन गिरीश पति त्रिपाठी व संघ के अध्यक्ष डॉ संजय तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों का स्वागत जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव परमेंद्र सिंह व ऑर्गेनाइजर सचिव धर्मेंद्र सिंह ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर किया। तीन दिवसीय इस जिला चैंपियनशिप के पहले दिन अंडर 10,12 वह 14 बालक /बालिका वर्ग की 600 मीटर दौड़ ,60 मीटर दौड़, बाल थ्रू ,लंबी कूद, गोला छेपण की स्पर्धा आयोजित की गई। सभी वर्गों में 40 पदों के लिए आज 22 विद्यालयों के 350 खिलाड़ियों ने अपनी अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। जिला चैंपियनशिप के आकर्षण का केंद्र बिंदु अंडर 10 वर्ग के बालक बालिका प्रतियोगी रहे, नौनिहाल खिलाड़ियों का जोश व जज्बा देखने काबिल था। 30 नवंबर को अंडर 16 व18 बालक /बालिका वर्ग में 100 मीटर फर्राटा, 400 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, लंबी कूद, भाला छेपण,5000व3000 वाक रेस की स्पर्धा में आयोजित की जाएंगी। जिला चैंपियनशिप के पहले दिन के परिणाम इस प्रकार से रहे, अंडर 10 बालक 60मी. दौड़-यश पटेल प्रथम, दीवान मिश्रा द्वितीय, अखिल यादव तृतीय।
लंबी कूद-अनिकेत प्रथम, आदर्श द्वितीय, सिद्धार्थ तृतीय।
बाल थ्रो-उद्भव प्रथम, रनक प्रताप सिंह द्वितीय, यश पटेल तृतीय।
अंडर 10 बालिका-60 मीटर दौड़-परी प्रथम, त्रिशा मिश्रा द्वितीय, नेहा तृतीय
लंबी कूद-अनन्या प्रथम, नेहा यादव द्वितीय, दिव्यांशी तृतीय।
बाल थ्रो-अमाया प्रथम, श्रेया द्विवेदी द्वितीय, आराध्या अग्रवाल तृतीय।
अंडर 12 बालक बाल थ्रो-श्रेयांश प्रथम, वकार द्वितीय, हर्षित तृतीय।
लंबी कूद-अर्पित प्रथम, मोहम्मद आमिर द्वितीय, आवेश तृतीय।
60 मीटर दौड़-श्रेयांश प्रथम वकार अहमद द्वितीय, अंकित यादव तृतीय।
बाल थ्रो बालिका-आराध्या प्रथम, विभा द्वितीय, अंशिका यादव तृतीय ।
लंबी कूद-सुप्रिया सिंह प्रथम, मानसी द्वितीय, प्रज्ञा तृतीय।
60 मीटर दौड़-सुप्रिया सिंह प्रथम, विभा द्वितीय, आराध्या तृतीय।
अंडर 40 बालक-600 मीटर दौड़-आर्यन प्रथम, श्रेयांश द्वितीय, आकाश बर्मा तृतीय।
अंडर 14 बालिका- 600 मीटर-रेनू प्रथम दिव्यांशी द्वितीय ऋषिका बर्मा तृतीय।
600 मीटर दौड़ बालक-श्रेयांश प्रथम, आयुष द्वितीय, सनी निषाद तृतीय।
बालिका-पलक तिवारी प्रथम ऋषिका वर्मा द्वितीय, सिद्धि तृतीय।
गोला छेपण बालक-रणबीर सिंह प्रथम, प्रज्ञानंद द्वितीय, नवनीत तृतीय।
बालिका-यज्ञ सिंह प्रथम अंजलि द्वितीय, मुक्ति पटेल चंदानी तृतीय।
लंबी कूद बालक-आर्यन प्रथम, ऋषभ सिंह द्वितीय, सचिन यादव तृतीय।
बालिका-पलक प्रथम, अक्षरा द्वितीय, सभ्यता तृतीय रही
इस अवसर पर विजेंद्र सिंह चंद्र शेखर सिंह योगेश्वर सिंह सुनील अवस्थी उग्रसेन मिश्रा रोहित त्रिपाठी मनीष सिंह भगवान दास अग्रवाल गंगासागर राजीव मैथ्यू राजीव यादव अनुज विश्वकर्मा श्याम ग्राउंड मैंन सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षक व खेल प्रेमी उपस्थित रहे
[29/11, 5:22 PM] Abdul jabbar Ayodhya:
अयोध्या फिल्म फेस्टिवल: सरोकारी सिनेमा ने छोड़ी छाप, सबने सराहा
– सिनेमा के सरोकारी स्वरूप पर आधारित सिनेमा का हुआ प्रदर्शन
– अयोध्या में हुआ 15वां फ़िल्म फेस्टिवल
– सिनेमा जगत की हस्तियां रहीं मौजूद
अयोध्या: अशफ़ाक़-बिस्मिल सभागार में 15वें अयोध्या फ़िल्म फेस्टिवल का शानदार आयोजन हुआ। अयोध्या एक और फ़िल्म फेस्टिवल का ऐतिहासिक रूप से गवाह बना। विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों से इसका रंगारंग शुभारंभ किया गया। पद्मश्री मोहम्मद शरीफ ने दीप प्रज्ज्वलन कर आयोजन का औपचारिक उद्घाटन किया। समारोह में इसके बाद फिल्मों के प्रदर्शन का सिलसिला शुरू हुआ जो देर शाम तक जारी रहा।
अपने संबोधन में पदमश्री मोहम्मद शरीफ ने अपने संघर्षमयी जीवन पर 2009 में बनी फिल्म दस्तावेजी फिल्म के संस्मरणों को साझा किया। ‘अवाम का सिनेमा’ द्वारा बनाई गई इस फिल्म को देखकर दर्शकों के आंसू छलक आये।
वरिष्ठ फिल्म अभिनेता शक्ति कुमार मिश्रा ने कहा कि ‘अवाम का सिनेमा’ जैसे आयोजन छोटे शहरों में सरोकारी सिनेमा के बारे में बेहतर समझ पैदा कर रहें हैं जो अपनी बदौलत बदलाव के बड़े कैनवस का निर्माण कर रहे हैं।
विक्टरी गर्ल्स डांस एकेडमी की देशभक्ति नृत्य प्रस्तुति और अवधी लोक कला समिति की रंगारंग प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। देशभक्ति से ओत प्रोत प्रस्तुति से सभागार तालियों से गूंज उठा। इसके साथ ही सेंट मेरी स्कूल के छात्राओं की रंगोली प्रस्तुति, ब्लैक बेल्ट दिलदार सिंह के टीम की कराटे, एडीएस का माडल शो, जिंगल बेल की
छात्राओं का सामूहिक नृत्य आदि प्रस्तुतियों का सिलसिला जारी रहा।
*15वां आयोजन* : अयोध्या फ़िल्म फेस्टिवल का यह 15वां आयोजन रहा। इससे पूर्व देश भर के विभिन्न स्थलों में यमुना-चंबल के बीहड़ों से लेकर कारगिल तक सिनेमा का यह शुरू हुआ सफर एक बार फिर अयोध्या आ पहुंचा था। आयोजन के जरिये देश विदेश की दर्जनों फिल्में दर्शकों तक पहुंच रही हैं। समारोह के अब अगले दो दिनों तक सरोकारी फिल्मों के प्रदर्शन का सिलसिला जारी रहा। जिसे अज़रबैजान निवासी चर्चित फिल्म पुरस्कार विजेता लेखक, निर्माता, निर्देशक जलालुद्दीन गसीमोव। अल्बानिया निवासी फ़िल्म निर्देशक, लेखक, व्याख्याता वलमीर टेरटिनि। अभिनेत्री, मॉडल मान्या पाठक और चेयरमैन,
फेस्टिवल ज्यूरी एवं निर्देशक प्रोफेसर डॉ. मोहन दास ने चयन किया था।
*इन फिल्मों का हुआ प्रदर्शन*:
आयोजन में दिखाई गईं विभिन्न श्रेणी में पुरस्कृत की गई फिल्मों को पुरस्कार समारोह के दौरान फिल्मकारों को सम्मानित किया गया।
चौरी चौरा जनविद्रोह शताब्दी वर्ष के दौरान हाल में बनी फीचर फिल्म ‘1922 प्रतिकार चौरा चौरा’ का कुछ अंश समारोह में विशेष रूप से दिखाया
गया। जिसमें चौरीचौरा के गुमनाम नायको के संघर्ष पर्दे पर जीवंत हो उठे और उपस्थित दर्शकों के रोगंटे खड़े हो गए। 1922 प्रतिकार चौरी फिल्म के
निर्देशक अभिक भानु ने छात्र राजनीति पर केंद्रित ‘लाल डिग्गी’ नाम से फिल्म बनाने का ऐलान करते हुए अयोध्या के कलाकारो को फीचर फिल्म में काम देने का वादा मंच से किया।
संयुक्त निदेशक डी के सिंह, प्रिंसिपल आईटीआई
इं के. के लाल, ओम प्रकाश सिंह, डॉ साम्राट अशोक मौर्य, अमित सिंह, विभाकर पांडे, आशीष अग्रवाल, अंतरिक्ष श्रीवास्तव, अंकित कुमार, सूरज
यादव, जनार्दन पाण्डेय ‘बब्लू’, शुभम गुप्ता, भारती रिंह आदि सहयोग रहा।
*आयोजन में शामिल रहीं हस्तियां* : प्रोफेसर डॉक्टर मोहनदास फिल्म निर्देशक, चर्चित फिल्म अभिनेता शक्ति कुमार मिश्रा, फिल्म लेखक-निर्देशक अभिक भानु, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज लेखिका आर्यावर्ती सरोज ‘आर्या’, फिल्म लेखक-निर्देशक डॉ. आलोक सोनी, रूद्राक्ष मैन डॉ. रिपुदमन सिंह, नेशनल प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सौरभ आर्य, फिल्म निर्देशक टाइगर यादव, फिल्म अभिनेता-पत्रकार उपेंद्र पांडेय, फिल्म अभिनेता आर के यादव, लैटिन अमेरिका एक्सपर्ट हरेन्द्र राणा, वर्ल्ड किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप इटली विजेता कुणाल कुमार, फिल्म अभिनेता कमल यादव, फिल्म निर्माता शशिनाथ दुबे, फिल्म निर्माता जसवंत कुमार, आई ई आर एफ अबू धाबी के निदेशक विवेक तिवारी आदि।
ये फिल्में हुईं प्रदर्शित
*फीचर फिल्में*
4 सम, आर बा, अघोरा, दिवस्वपना, गुठली मुगामुनी, स्टैंड अप, मानवी, सफाईबाज़- द स्क्वैनजर माने (द होम), थकावी, बलिफूल: वेलकम टू बस्तर’ फ़िल्म प्रदर्शित की गई।
*दस्तावेजी फिल्में*
अक़्वाबा द अवेकनिंग, मॉंक्स ऑन मिशन, उरोमासटिक्स मालिएन्सिस, व्हाट्स योर स्टोरी प्रदर्शित हुई।
*म्यूजिक वीडियो*
ए मूरिश गर्ल विथ हर रैटल स्टिक, अंधिमनथंबिल, या खुदा, कैरोसिल: शी डांस, आई बो टू थी ओ मदर, इंडिया कॉलिंग, जगादोधरना, द स्काईज- कम्युनिकेशन पोएम्स बाई टू एम्परर पोएट्स, रोध, वादा है, प्रदर्शित हुई
*लघु फिल्में (शॉर्ट्स)*
ए डेट विथ मदर, एबंडनमेंट, बहार, फ़क़्त 144, चड्ढी बडीज़, कलर्स:सैफ़रॉन, डाइनिंग टेबल, मांस, डजिब्रिल फॉरेस्ट, एक अच्छी नौकरी, एसो सुसोंगवाद एसो, हिंदी अखबार, जस्ट अनदर डे, काला टीका, मनहूस, लेने के देने, मैटी बॉय, नचिकेता, इट्स यू, नमक, नथिंग हैपण्ड, द थ्रेशोल्ड, दिस डे दैट ईयर, टाइमलेस, टोकन न. 100, पॉल 10, ज़ीरो किलोमीटर’ दिखाई गई।
*एनीमेशन फिल्म्स*
अनन्तशायनाम, अर्थम-अनर्थम, कहानियां, मिक्सी, मंकी इंटर्स लंका, द चेयर को दिखाया गया।
*वेब सीरीज*
सोफा, बेचारे बैचलर्स, सीधा रास्ता टेढ़ी चाल, का दर्शकों ने लुत्फ लिया।
——–
फ़िल्म समारोह में दो दिनों तक फिल्मों का प्रदर्शन जारी रहा। समापन समारोह तक सिनेमा और साहित्य जगत के लोगों का आयोजन से जुड़ाव बना रहा। स्थानीय स्तर पर फिल्मों के निर्माण को बढ़ावा देने में यकीनन यह आयोजन सफल साबित हुआ। – शाह आलम, आयोजक, अवाम का सिनेमा।
[29/11, 5:22 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
प्रशासन के आश्वासन पर व्यापारियों ने खत्म किया आंदोलन।रेजिडेंट मजिस्ट्रेट ने व्यापारियों को दी सांत्वना।1 हफ्ते के अंदर सार्थक प्रयास कर व्यापारियों को दी जाएगी राहत। व्यापारियों के मांग को पूरा किए जाने के लिए 1 हफ्ते का लिया समय। रेजीडेंट मजिस्ट्रेट के आश्वासन पर व्यापारियों ने खत्म किया आंदोलन खोली दुकाने। आज सुबह से ही मार्ग चौड़ीकरण की जद में आ रहे दुकानदारों ने दुकानें बंद कर जताया था विरोध।
[29/11, 5:22 PM] Abdul jabbar Ayodhya:
अयोध्या।
आज दिनांक 29 नवंबर 2021 को पूर्वाहन 11:00 बजे कलेक्ट्रेट सभा कक्ष के सामने से श्री नितीश कुमार जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय द्वारा हरी झंडी दिखाकर ईवीएम एवं वीवीपट के प्रचार प्रसार हेतु एलईडी वेन को रवाना किया गया उक्त तीनों एलईडी एक तहसील सदर एक तहसील सोहावल एवं एक तहसील रुदौली के मतदान केंद्रों एवं सार्वजनिक स्थलों पर प्रचार प्रसार की कार्यवाही करेंगे ईवीएम वीवीपट का प्रचार प्रसार की कार्यवाही जनपद में एक माह तक निरंतर कराई जाएगी
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आज 29 नवंबर 2021 को मध्यान्ह 12:00 बजे से रोल ऑब्जर्वर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं निर्वाचक नामावली के नोडल ऑफिसर के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की गई वीडियो कांफ्रेंसिंग में निर्वाचक नामावली को शत-प्रतिशत शुद्ध कराने के निर्देश दिए गए वीडियो कांफ्रेंसिंग में श्री एम पी अग्रवाल, आयुक्त अयोध्या मंडल अयोध्या, श्री नितीश कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिव पूजन अपर आयुक्त श्री अमित सिंह उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं समस्त उप जिला अधिकारी उपस्थित रहे
जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय श्री नितीश कुमार की अध्यक्षता में साईं 4:00 से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उनसे संबंधित कार्यक्रम के प्रति एवं दिनांक 27 नवंबर 2021 तक प्राप्त दावे एवं आपत्तियों की संख्या, मतदेय स्थलों के संशोधन के संबंध में एक 275 अयोध्या में तथा एक 271 रुदौली में मतदेय स्थलों का प्रस्ताव भेजा जाना है जिसकी प्रति उपलब्ध कराई गई और उनसे सुझाव मांगा गया राजनीतिक दलों के श्री गंगा सिंह यादव,अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी श्री मुस्तफा अली, बहुजन समाज पार्टी, श्री करुणेश द्विवेदी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एवं श्री शैलेंद्र प्रताप सिंह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी आदि उपस्थित रहे

More Stories
लखनऊ 2 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सुलतानपुर2 अप्रैल 26*जिला कांग्रेस कमेटी सुलतानपुर ने जन समस्याओं को लेकर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया
बांदा2 अप्रैल 26* शांतिकुंज हरिद्वार की कलश ज्योति दीप यज्ञ कार्यक्रम का भव्य आयोजन होने जा रहा है**