February 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या29जुलाई*यूपीआजतक न्यूज़ से अयोध्या की खास खबरें

अयोध्या29जुलाई*यूपीआजतक न्यूज़ से अयोध्या की खास खबरें

[29/07, 16:16] Abdul jabbar Ayodhya: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट*

*प्रधान द्वारा कई लाख रुपये का फर्जी भुगतान का आरोप*

*जांच व कार्यवाही की मांग*

भेलसर(अयोध्या)विकास खण्ड रुदौली के एक गांव के प्रधान पर एक व्यक्ति ने कई लाख रुपये का फर्जी भुगतान कराने का आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों को शिकायती देकर जांच व कार्यवाही की मांग की है।
ग्राम जखौली निवासी दिनेश कुमार ने शिकायतीपत्र के माध्यम से आरोप लगाते हुए कहा है कि विकास खण्ड रुदौली के ग्राम जखौली में वर्ष 2021-2022 में निर्मित अनेक सड़कों पर गड़बड़ी कर प्रधान द्वारा कई लाख रुपये निकाल लिये गए और जिन लोगों ने कभी मजदूरी नही की उनके नाम पर सबसे ज्यादा पैसे सांठ गांठ कर भुगतान किए गए हैं।जबकि पालपुर माइनर नहर पटरी पर भूमि विकास कार्यो के नाम पर अलग अलग प्रोजेक्ट राजेन्द्र वर्मा के खेत से खुर्दहा सरहद तक भूमि विकास कार्य व सतीश वर्मा के खेत से खेदीपुर सरहद तक भूमि विकास कार्य का मामूली कार्य कराकर फर्जी भुगतान कर लिया गया।भवानी नीम से श्रीराम के खेत तक भूमि विकास कार्य व जखौली सम्पर्क मार्ग से लवकुश की बाग तक भूमि विकास कार्य व शिवाला से हनुमान के खेत तक भूमि विकास कार्यो पर फर्जी मजदूरों के खातों पर धनराशि भेजी गई है जबकि प्रधान द्वारा फ़ोटो ग्राफ देखने पर दिखाई देता है उस दौरान पटरी की बायीं ओर गेहूं की फसल लगी थी व खंती से मिट्टी निकालने के निशान नही है।श्री दिनेश ने कहा कि 25-6-2022 को शासन व जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन उच्चाधिकारियों ने ध्यान नही दिया।उन्होंने पूरे मामले की जाँच कराकर कार्यवाही की मांग की है।
[29/07, 16:16] Abdul jabbar Ayodhya: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर*

*ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत*

भेलसर(अयोध्या)लखनऊ अयोध्या रेल प्रखंड पर पटरंगा व दरियाबाद थाना क्षेत्र की सीमा पर वृहस्पतिवार की सुबह लगभग आठ बजे दरियाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पतुलकी निवासी एक अधेड़ की अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।घटना की सूचना पर दरियाबाद व पटरंगा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची वहीं मृतक पटरंगा थाना क्षेत्र का निकला और घटना दरियाबाद थाना क्षेत्र की होने के कारण दरियाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।मृतक की पहचान संतोषी पुत्र किशोरी लाल 45 वर्ष निवासी पटरंगा गांव व थाना पटरंगा जिला अयोध्या के रूप में हुई है।ग्रामीणों ने बताया की मृतक संतोषी के 4 बच्चे हैं जिसमें से बड़े बेटे की शादी हो गई है और अभी एक लड़की व दो लड़का अपने पीछे छोड़ गया है।
[29/07, 16:16] Abdul jabbar Ayodhya: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खां की रिपोर्ट*

*ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मृत्यु*

भेलसर(अयोध्या)मवई थाना क्षेत्र के ग्राम इमिलडिहा के निकट गुरुवार को ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया।सूचना पाकर बाबा बाजार चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच कर एम्बुलेंस आने में विलम्ब को देखते हुए तत्काल अपनी सरकारी गाड़ी से सीएचसी रूदौली भेजा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।
गुरुवार को एक व्यक्ति बाइक से रेछघाट की तरफ जा रहा था जब वह इमिलडिहा के पास पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।सूचना पाकर बाबा बाजार चौकी इंचार्ज मनोज कुमार मौके पर पहुंच कर घायल को तत्काल अपनी सरकारी गाड़ी से घायल को सीएचसी रूदौली भेजा जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।बाबा बाजार चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने बताया कि मृतक गुरु प्रसाद पुत्र राम सनेही 55 वर्ष रायबरेली जिले के थाना सीवन का निवासी था।चौकी इंचार्ज ने बताया कि घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।कोतवाली रुदौली पुलिस ने पंचायतनामा भर कर शव को पीएम के लिये भेज दिया है।

Taza Khabar