अब्दुल जब्बार
अयोध्या28फरवरी24*उपनिबंधक कार्यालय में लगा नया वॉटर कूलर मशीन
भेलसर(अयोध्या)तहसील परिसर के उपनिबंधक कार्यालय में बुधवार को नया वॉटर कूलर मशीन स्थापित हुआ।उप महानिरीक्षक निबंधक अयोध्या मण्डल अयोध्या निरंजन कुमार ने फीता काटकर वॉटर कूलर मशीन का उद्घाटन किया।
डीआईजी निरंजन कुमार ने कहा कि कड़ाके की गर्मी में कार्यालय पहुँचे पक्षकारों को यहाँ से ठंडा आरओ का पानी मिलेगा।उन्होंने कहा कि वॉटर कूलर की निगरानी व साफ सफाई भी सभी के सहयोग से ही सुनिश्चित हो सकेगी। इस अवसर पर सहायक स्टाम्प आयुक्त योगेंद्र प्रताप सिंह व सब रजिस्ट्रार अनिता कुमारी व वरिष्ठ लिपिक विनोद कुमार वर्मा,कनिष्ठ लिपिक सुधीर चतुर्वेदी व कनिष्ठ लिपिक अतुल गौतम,अभिषेक मिश्रा,रमेश,हर्षित,कृपाशंकर,समर यादव सहित समस्त दस्तावेज लेखक व स्टाम्प विक्रेता व पक्षकार उपस्थित रहे।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*