June 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या28नवम्बर*जिलाधिकारी ने विभिन्न विकास कार्यो का मौके पर जांच पड़ताल करके सच्चाई से हुए रूबरू

अयोध्या28नवम्बर*जिलाधिकारी ने विभिन्न विकास कार्यो का मौके पर जांच पड़ताल करके सच्चाई से हुए रूबरू

अयोध्या28नवम्बर*जिलाधिकारी ने विभिन्न विकास कार्यो का मौके पर जांच पड़ताल करके सच्चाई से हुए रूबरू

 

अयोध्या। जिलाधिकारी  नितीश कुमार ने गुप्तार घाट व मरी माता मंदिर में विभिन्न विभागों व कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यो का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने गुप्तार घाट पर राजकीय निर्माण निगम द्वारा बनाए जा रहे सार्वजनिक शौचालय में जारी प्लास्टर कार्य में सीमेंट और मोरंग का औसत मानक के अनुरूप नहीं पाए जाने पर संबंधित जे0ई0 को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ ही मानक के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। तदोपरांत जिलाधिकारी द्वारा सरयू नहर खंड द्वारा कराए जा रहे गुप्तार घाट की सीढ़ियों व पाथवे आदि का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने पाथ-वे के किनारे लगाए गए इंटरलॉकिंग को कई जगह खुदाई कराकर इंटरलॉकिंग मे लगाए गए ईंट व उसके नीचे डाले गए जी एस बी गिट्टी की मोटाई का निरीक्षण किया गया जिसमें गुणवत्ता बेहद ही खराब पाए जाने पर संबंधित सभी जे0ई0 व ए0ई0 को प्रतिकूल प्रविष्टि देने तथा अग्रिम आदेश तक वेतन निर्गत करने पर रोक लगाने के साथ ही निर्धारित समय सीमा के भीतर समस्त कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

Taza Khabar