अब्दुल जब्बार
अयोध्या28जून25*48 घंटे में लूट की घटना का हुआ खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार,सोने का लॉकेट और हथियार बरामद
भेलसर(अयोध्या)मवई पुलिस ने नरौली नहर के पास दम्पति के साथ हुई लूट की घटना का 48 घंटे के भीतर खुलासा कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेज दिया है। उक्त घटना 25 जून की शाम करीब 6 बजकर 50 मिनट पर घटी थी। मोटरसाइकिल से एक दंपति नरौली और नेवाजपुर के बीच जा रहे थे। इसी दौरान दो बाइक सवारों ने उन्हें रोका। आरोपियों ने महिला के गले से सोने का लॉकेट छीन लिया। लूट के दौरान आरोपियों ने हथौड़े से हमला किया और चाकू दिखाकर दंपति को धमकाया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में थानाध्यक्ष सुरेश कुमार पटेल की टीम ने 28 जून को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान द्वारिका रावत 47 और उमेश कुमार लोधी 35 वर्ष के रूप में हुई है। द्वारिका रजनपुर गांव का रहने वाला है।जबकि उमेश कछिया गांव का निवासी है।पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया सोने का लॉकेट, एक अपाचे मोटरसाइकिल, एक लावा कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया हथौड़ा और चाकू भी बरामद बरामद किया है यह लूट का मामला थाना मवई में दर्ज किया गया है।लूट की घटना के आरोपियों गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मवई सुरेश कुमार पटेल,,उपनिरीक्षक मो० इदरीश खान,उपनिरीक्षक शिवसिंह, उपनिरीक्षक आयुष यादव,हे,काज़ मो० फारुक, हे,का, संतोष कुमार सरोज,कां,अनूप चौधरी,कां विजय शंकर यादव व कां,संतोष कुमार शामिल रहे।
More Stories
अयोध्या19अक्टूबर25*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन -दीपोत्सव 2025 की पूरे प्रदेश वासियों को हृदय से बधाई
बांदा19अक्टूबर25*नगर पालिका के भ्रष्टाचार और प्रशासन की अनदेखी पर शालिनी पटेल का तीखा हमला
मथुरा 19 अक्टूबर *मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत मथुरा जिले के सभी थानों अंतर्गत महिलाओं और बच्चियों को किया गया जागरूक*