June 28, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या28जून25*कृषि व्यापारियों पर किए जा रहे उत्पीड़न के खिलाफ कृषि व्यापारियों का फूटा गुस्सा

अयोध्या28जून25*कृषि व्यापारियों पर किए जा रहे उत्पीड़न के खिलाफ कृषि व्यापारियों का फूटा गुस्सा

अब्दुल जब्बार

अयोध्या28जून25*कृषि व्यापारियों पर किए जा रहे उत्पीड़न के खिलाफ कृषि व्यापारियों का फूटा गुस्सा

रुदौली व मवई के सभी बीज-खाद विक्रेताओं ने दुकानें बंद कर दिया धरना

बाराबंकी चलो’ आंदोलन में शामिल हुए व्यापारी

भेलसर(अयोध्या)रुदौली तहसील क्षेत्र में कृषि व्यापारियों पर हो रहे कथित उत्पीड़न के विरोध में शनिवार को व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। बीज और खाद भंडार संचालकों ने एकजुट होकर अपनी दुकानें बंद कर धरना प्रदर्शन किया।कृषि व्यापारी पर उत्पीड़न बंद करो” के नारे गूंजते रहे और पूरा बाजार विरोध की आवाज़ से भर उठा।उत्पीड़न के विरोध में छोटे-छोटे दुकानदारों से लेकर नामी बड़े व्यापारी तक शामिल हुए। आजाद कुमार वर्मा (वर्मा एग्री जंक्शन)के साथ साथ अभी छोटे बड़े व्यापारियों सहित क्षेत्र के तमाम कृषि व्यापारियों ने ‘बाराबंकी चलो आंदोलन का हिस्सा बनकर प्रशासन को चेतावनी दी और कहा कि अगर कृषि व्यापारियों पर किया जा रहा उत्पीड़न नहीं रुका तो आंदोलन इससे उग्र होगा।व्यापारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है और खेती-किसानी से जुड़े इस जरूरी व्यवसाय को निशाना बनाया जा रहा है।अनावश्यक की जा रही छापेमारी और कार्यवाही पर रोक लगाई जाए और कृषि व्यापार से जुड़े नियमों को पारदर्शी बनाए जाने की मांग की।किसान संयुक्त मोर्चा ने चेतावनी देते हुए कहा कि अब उत्पीड़न नहीं सहेंगे अगर प्रशासन ने जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो यह आंदोलन जिले भर में फैलाया जाएगा। व्यापारी संगठनों ने स्पष्ट किया कि अब किए जा रहे उत्पीड़न पर चुप नहीं बैठेंगे।

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.